सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Wedding Guests and Bride's Relatives Clash Over Meat at Nikah; Attack Waged Using Cooking Utensils

खाने के विवाद में टूटी शादी: लेग पीस को लेकर भिड़े बराती-घराती; खुले मंच से दूल्हे ने दिया तीन तलाक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 11 Apr 2026 09:53 PM IST
विज्ञापन
सार

निकाह में गोश्त को लेकर बराती-जनाती में विवाद हो गया। दुल्हन के चाचा व चचेरे भाई पर गोश्त बनाने वाले बर्तनों से हमला कर दिया। दूल्हे ने दुल्हन को तीन तलाक दिया।

UP: Wedding Guests and Bride's Relatives Clash Over Meat at Nikah; Attack Waged Using Cooking Utensils
मां संग मौलवी से मिलने जाता दूल्हा फजल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ककवन रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में शनिवार को निकाह के बाद दावत में लेग पीस को लेकर बरातियों व जनातियों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों ने एक दूसरे पर कुर्सियां चलाईं। जनातियों के भारी पड़ने पर दूल्हे ने निकाह के मंच से ही दुल्हन को तीन तलाक दे दिया। देर रात तक गेस्ट हाउस में वर-वधू पक्ष में कहासुनी का दौर जारी रहा। बाद में वधू पक्ष ने दूल्हे पर आरोप लगाते हुए दुल्हन की विदाई से इन्कार कर दिया।
Trending Videos



बारामऊ गांव निवासी बुजुर्ग ने अपनी बेटी का निकाह बिल्हौर निवासी युवक से तय किया था। शनिवार को ककवन रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में बरात पहुंची। निकाह की रस्म के बाद दूल्हा-दुल्हन जयमाल के लिए मंच पर पहुंचे तो कई बराती-जनाती खाना खाने लगे। इस बीच जनाती पक्ष का बराती पक्ष से लेग पीस व गोश्त डिब्बे में ले जाने को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच बराती पक्ष से कुछ युवकों ने कुर्सियों व बर्तन से हमला कर दिया। इससे पिता-पुत्र लहूलुहान हो गए। उधर, बरातियों के मारपीट की सूचना जब दूल्हे को मिली तो वह आग बबूला हो उठा। जयमाल मंच से ही दुल्हन को तीन तलाक दे दिया। इसके बाद निकाह में आए लोग दो पक्षों में बट गए और झगड़ा शुरू हो गया।

UP: Wedding Guests and Bride's Relatives Clash Over Meat at Nikah; Attack Waged Using Cooking Utensils
निकाम में हुआ विवाद - फोटो : अमर उजाला
झगड़े में तीन अन्य लोगों को भी चोटें आईं। बाद में दूल्हा नर्म हुआ तो ससुर सहित अन्य लोगों के पैर छूकर मिन्नतें करने लगा। वहीं, दुल्हन की मां ने बताया कि दूल्हे ने शरीयत के विरुद्ध काम किया है। अब वह अपनी पुत्री को विदा नहीं करेंगे और पुलिस कार्रवाई करेंगे। थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। कई नशेबाजों को गेस्ट हाउस से हटाया गया है। अभी तक कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed