{"_id":"69da6744993946b884083a7a","slug":"up-innocent-child-playing-outside-home-killed-after-being-struck-by-car-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: घर के बाहर खेल रही मासूम की कार की टक्कर से मौत, हादसे के बाद चालक कार लेकर हुआ फरार, पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: घर के बाहर खेल रही मासूम की कार की टक्कर से मौत, हादसे के बाद चालक कार लेकर हुआ फरार, पुलिस तलाश में जुटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 11 Apr 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
सार
घर के बाहर खेल रही मासूम की कार की टक्कर से जान चली गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
जाह्नवी उर्फ लाडो की फाइल फोटो व घटना स्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मंगलपुर थाना क्षेत्र के रामपुर टप्पेवान गांव में शनिवार शाम करीब छह बजे घर के बाहर खेल रही दो साल की मासूम को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर परिवार के लोग बिलखते रहे। पुलिस ने पहुंच कर जांच पड़ताल की।
रामपुर टप्पेवान गांव में विक्रांत सिंह की पुत्री जाह्नवी उर्फ लाडो (2) शनिवार शाम को पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रही थी। शाम छह बजे के करीब घर के पास से गुजरी एक तेज रफ्तार कार ने जाह्नवी को जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह उछल कर सड़क पर जा गिरी और उसकी मौके पर मौत हो गई जबकि अन्य बच्चे चपेट में आने से बच गए। हादसे देख घर के पास मौजूद लोग दौड़े, लेकिन चालक कार लेकर फरार हो गया। आंखों के सामने मासूम की मौत देख परिवार के लोग बिलख पड़े। मां सुधा, बहन मानवी और भाई कृष्णा और बाबा रामवीर का हाल बेहाल रहा।
ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। हादसे की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी झींझक उमेश शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों से हादसे की जानकारी जुटाई। साथ ही कार चालक के बार में पता लगाया। थानाध्यक्ष निरीक्षक महेश दुबे ने बताया लाडो के बाबा की सूचना पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई है। हादसा करने वाली कार का पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos