सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Coal Worth 3.68 Crore Ordered and Embezzled; Case Registered Against Five Delhi-Based Businessmen

Kanpur: 3.68 करोड़ का कोयला मंगा हड़पा, दिल्ली के पांच कारोबारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 11 Apr 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Coal Worth 3.68 Crore Ordered and Embezzled; Case Registered Against Five Delhi-Based Businessmen
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बाबूपुरवा कोतवाली में शहर के दो कोयला व्यापारियों ने दिल्ली के पांच कारोबारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि दिल्ली की फर्म संचालकों ने उनसे 3.60 करोड़ का कोयला मंगाने के बाद भुगतान नहीं किया। जूही निवासी वीरेंद्र गुप्ता की ट्रांसपोर्टनगर में एसवीके कोल ट्रेडर्स नामक फर्म है। बताया फरवरी 2020 में उनका संपर्क एसवीपी इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रबंधक सिद्धार्थ स्वरूप, राहुल स्वरूप, गोविंद और आदर्श स्वरूप से हुआ था। इन लोगों ने व्यापार की शुरुआत में छोटे आर्डर दिए और उनका भुगतान कर भरोसा जीता। इसके बाद आरोपियों ने बड़े ऑर्डर देकर माल मंगा लिया। 2.10 करोड़ का भुगतान नहीं किया।

Trending Videos


वहीं, कोयलानगर स्थित श्री तुलसी एनर्जी फर्म के सुमित गुप्ता ने भी इन्हीं आरोपियों के खिलाफ एक और रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके अनुसार जुलाई 2020 से आरोपियों ने उनके साथ व्यापार शुरू किया। हालांकि, माल मंगाने के बाद बड़े भुगतान नहीं किए। आरोप लगाया कि शातिरों ने उनका करीब 1.58 करोड़ का भुगतान रोक लिया। बाबूपुरवा इंस्पेक्टर अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़ित व्यापारी पिता-पुत्र हैं आरोपियों ने उन दोनों की फर्म के साथ धोखाधड़ी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed