{"_id":"69da57b1d5bff51e84028faf","slug":"kanpur-thieves-target-two-homes-within-24-hours-three-accomplices-arrested-in-one-incident-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: चोरों ने 24 घंटे के भीतर दो घरों को निशाना बनाया, एक वारदात में तीन शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: चोरों ने 24 घंटे के भीतर दो घरों को निशाना बनाया, एक वारदात में तीन शातिर गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 11 Apr 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीगांव में चोरों ने बीते 24 घंटे के भीतर दो घरों को निशाना बनाकर हजारों रुपये की नकदी और गहने पार कर दिए। पुलिस ने गहनता से जांच कर एक वारदात में शामिल हाथीगांव निवासी राज, करन, पवन को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दूसरी वारदात के खुलासे में पुलिस की टीमें लगी हैं।
Trending Videos
हाथीगांव निवासी गुड्डन दिवाकर ने पुलिस को बताया कि उनका पैतृक घर बंद था। चोर शुक्रवार देर रात लोहे की खिड़की तोड़कर अंदर दाखिल हुए। अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के गहने और लगभग 35 हजार रुपये पार कर दिए। शनिवार सुबह वारदात का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने कुछ खाली गहनों के डिब्बे और कपड़े गांव के बाहर बंबा के पास फेंक दिए। इसी तरह बबलू गुप्ता ने पुलिस को बताया कि चोरों ने गुरुवार देर रात घर में घुसकर पांच हजार रुपये नकद और हजारों रुपये कीमत के गहने पार कर दिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। महाराजपुर इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने बताया कि आरोपियों के पास से कान के बाले, अंगूठी और 600 रुपये बरामद हुए हैं।