सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Accident Head on collision between two motorcycles leaves three youths dead and two injured

Kanpur Accident: दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत और दो घायल, हैलट अस्पताल में इलाज जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 11 Apr 2026 08:44 AM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: बिल्हौर के उत्तरीपुरा में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में खजुरिया नेवादा और पूरा गांव के तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे में घायल एक युवक का हैलट अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

Kanpur Accident Head on collision between two motorcycles leaves three youths dead and two injured
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में बिल्हौर थाना क्षेत्र के उत्तरीपुरा में शुक्रवार को दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर खून ही खून हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

Trending Videos

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात करीब 11:15 बजे एक व्हाइट अपाचे और दूसरी हीरो बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े। हादसे में तीन की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन युवकों की दर्दनाक मौत
हादसे के मृतकों की शिनाख्त रघुवर (21) पुत्र महेश निवासी ग्राम खजुरिया नेवादा, बिल्हौर, जतिन उर्फ बिहारी (20) पुत्र सुनील राठौर निवासी ग्राम पूरा, बिल्हौर, ओम (23) पुत्र टिंकू निवासी ग्राम पूरा, बिल्हौर के रूप में हुई है। वहीं,  राहुल (20) पुत्र नरेश निवासी ग्राम पूरा गंभीर रूप से घायल है। उसका कानपुर के हैलट अस्पताल में चल रहा है।

मोड़ पर तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने की वजह से हादसा
इसके अलावा कविता (22) पुत्री नरेश, निवासी ग्राम पूरा कोहल्की चोटें आई थीं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मोड़ पर तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने की वजह से यह हादसा हुआ। दोनों मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed