सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Reuna Scam 40 Lakh Fraud Spanning 12 Accounts Over Six Months Call Center Operating from Huts

रेउना कांड: 6 माह में 12 खातों से 40 लाख का खेल; झोपड़ियों से चल रहा था ठगी का 'कॉल सेंटर', ये वस्तुएं बरामद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 11 Apr 2026 05:52 AM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: पुलिस ने रेउना साइबर गिरोह के 12 बैंक खातों से ₹40 लाख के संदिग्ध लेनदेन का पता लगाया है और 10 लाख फ्रीज कर दिए हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी गांवों की झोपड़ियों में छिपकर रात भर ठगी की कॉलिंग करते थे।

Kanpur Reuna Scam 40 Lakh Fraud Spanning 12 Accounts Over Six Months Call Center Operating from Huts
रेउना क्षेत्र के रठीगांव में खंडहरनुमा झोपड़ी और सर्च ऑपरेशन चलाती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में साइबर अपराधियों ने रिश्तेदारों और जान पहचान वालों के नाम पर ग्रामीण बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा में कई खाते खुलवा रखे हैं। इनमें ही ठगी के लाखों रुपये का ट्रांजेक्शन होता था। यह जानकारी पुलिस को मिली है। शुक्रवार को पुलिस ने लगभग 10 लाख रुपये बैंक खातों में फ्रीज कराए हैं।

Trending Videos

बैंक ऑफ बड़ौदा के खातों में रुपये के लेनदेन की डिटेल शनिवार तक आ सकेगी। एडीसीपी एसओजी सुमित सुधाकर रामटेके ने बताया कि गुरुवार को ग्रामीण बैंक और पंजाब नेशनल बैंक के 13 खातों का पता चला। इन खातों से अलग-अलग खातों में करीब 40 लाख रुपये भेजे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरोह के कुछ सदस्य कर रहे थे ऑनलाइन संचालन
यह रकम 40 बैंक खातों में डाली गई थी। इसी तरह शुक्रवार को बैंक ऑफ बड़ौदा के 12 खातों की डिटेल आई है। इन खातों से कई अन्य अकाउंट में रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। यह बैंक अकाउंट अधिकतर म्यूल अकाउंट हैं। इनका ऑनलाइन संचालन गिरोह के कुछ सदस्य कर रहे थे।

Kanpur Reuna Scam 40 Lakh Fraud Spanning 12 Accounts Over Six Months Call Center Operating from Huts
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुलिस के सामने आरोपी की पत्नी रुपये निकालने पहुंची
एडीसीपी एसओजी के मुताबिक बैंक ऑफ बड़ौदा की गिरसी शाखा में शुक्रवार दोपहर आरोपियों के बैंक खातों की जांच चल रही थी। बैंक मैनेजर ने इस कार्य में कुछ स्टाफ को लगा रखा था। अचानक एक महिला उसी संदिग्ध बैंक खाते से रुपये निकालने आ गई। बैंक मैनेजर ने तुरंत पुलिसकर्मियों का सूचना दी।

पुलिस ने महिला को पूछताछ के बाद छोड़ा
महिला को हिरासत में ले लिया गया। यह बैंक खाता साइबर अपराध करने के आरोप में जेल भेजे गए अशोक का था। उसकी पत्नी रुपये निकालने के लिए बैंक पहुंची थी। उसको पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। अशोक के खाते में लगभग साढ़े छह लाख रुपये थे। उसका बैंक खाता पहले ही फ्रीज किया जा चुका था।

Kanpur Reuna Scam 40 Lakh Fraud Spanning 12 Accounts Over Six Months Call Center Operating from Huts
आरोपियों को चेतावनी देती पुलिस - फोटो : amar ujala

साइबर अपराधियों ने गांवों में बना रखा था अड्डा
साइबर अपराधियों ने घाटमपुर के साथ ही कानपुर देहात के कई गांवों में ठगी का अड्डा बना रखा था। यहां से काॅल कर रुपये ऐंठने की साजिश रची जाती थी। यह जानकारी पुलिस को हुई है। जल्द ही यहां पर भी कार्रवाई हो सकती है। इसकी सूचना कानपुर देहात की पुलिस को दे दी गई है।

कई संदिग्ध और संवेदनशील वस्तुएं मिली
एसओजी, क्राइम ब्रांच ने रेउना थाने के फोर्स के साथ शुक्रवार को रठिगांव, समाजनगर, लक्ष्मणपुर, लीलादास का पुरवा गांव का जायजा लिया। यहां कई संदिग्ध और संवेदनशील वस्तुएं मिली हैं। इनसे आरोपियों के दोपहर ही नहीं देर रात तक रुककर ठगी की साजिश करने की जानकारी हुई है। अधिकारियों ने पुलिस की टीमों को इन गांवों में देर रात भी चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं।

Kanpur Reuna Scam 40 Lakh Fraud Spanning 12 Accounts Over Six Months Call Center Operating from Huts
आरोपियों को घेरकर खड़ी पुलिस - फोटो : amar ujala

सक्रिय गिरोह के साथ भी निकला संबंध
एडीसीपी एसजोजी सुमित सुधाकर रामटेके ने बताया कि साइबर अपराधी रेउना के गांवों के साथ कानपुर देहात के कुछ गांवों में जाया करते थे। वहां सक्रिय गिरोह के साथ भी उनका संबंध निकला है। करीब चार महीने पहले क्राइम ब्रांच ने उसी क्षेत्र से गिरोह को पकड़ा था। आरोपी इसी तरीके से वारदात को अंजाम दे रहे थे। जल्द ही उन गांवों में कार्रवाई की जाएगी।

झोपड़ियों के अंदर बैठकर रात में होती थी कॉलिंग
गांवों में कई टूटी फूटी झोपड़ी और खंडहर जैसे मकान बने हुए हैं। यहां चूल्हा, लकड़ियां और शराब की बोतलें, नमकीन के पैकेट और अन्य संदिग्ध वस्तुएं मिली हैं। इनसे आरोपियों के रात में भी छिपकर कॉलिंग करने की संभावना है। पुलिस गिरोह के सरगना सुशील कुमार की और जानकारी जुटा रही है। उसके साथ गांव के कुछ अन्य लोगों का नाम सामने आया है। वह लोग भी फरार हैं। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed