सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Hand grabbed and slapped in broad daylight young woman molested at Raina Market accused arrested

Kanpur: सरेराह हाथ पकड़ा और जड़े तमाचे, रैना मार्केट में युवती से छेड़छाड़, पिस्टल दिखा धमकाया, आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 11 Apr 2026 11:22 AM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: कोहना के रैना मार्केट में दुकान जा रही युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने विरोध करने पर युवती को थप्पड़ मारे और धमकाया था।

Kanpur Hand grabbed and slapped in broad daylight young woman molested at Raina Market accused arrested
कोहना थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में कोहना थाना क्षेत्र के रैना मार्केट में शुक्रवार सुबह दुकान में सामान लेने जा रही युवती का मनचले विष्णुपुरी निवासी आकाश सिंह उर्फ बिट्टू ने सरेराह हाथ पकड़ लिया। युवती के शोर मचाने पर अश्लील हरकत की। विरोध किया, तो आरोपी ने चार तमाचे जड़ते हुए कमर से पिस्टल निकालकर लहराते हुए हत्या की धमकी दी।

Trending Videos

आरोपी एक स्वर्गीय पुलिसकर्मी का बेटा बताया है। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर गिरफ्तार किया। नवाबगंज की युवती ने पुलिस को बताया कि वह मार्केट में एक दुकान में काफी समय से काम कर रही है। शुक्रवार सुबह 11:30 बजे दुकान का कुछ सामान लेने परिसर में ही जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिस्टल लहराते हुए हत्या की धमकी दी
तभी वहां एक मनचला आया और अचानक उनका हाथ पकड़ लिया। विरोध करते हुए हाथ झटक दिया। तभी आरोपी ने अश्लीलता करते हुए तमाचे जड़ दिए। कमर से पिस्टल निकाली और लहराते हुए हत्या की धमकी दी। किसी तरह भागकर अपनी दुकान पहुंचीं। परिजनों के साथ पुलिस को सूचना दी।

छेड़छाड़ और मारपीट में रिपोर्ट दर्ज
आसपास के लोगों का आरोप है कि इससे पहले भी आरोपी कई बार लोगों से विवाद कर चुका है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान कराते हुए करीब आधा घंटे में आरोपी को विष्णुपुरी से गिरफ्तार कर लिया है। कोहना थाना प्रभारी प्रतीक सिंह ने बताया कि आरोपी के पास पिस्टल की बात गलत है। उसके खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट में रिपोर्ट दर्जकर उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed