सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Traffic Constable Beaten in Kalyanpur Auto Driver Behaves Rudely Accused Arrested

Kanpur: कल्याणपुर में ट्रैफिक सिपाही की पिटाई; सवारी बैठाने से रोकने पर ऑटो चालक ने की अभद्रता, आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 11 Apr 2026 12:58 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: कल्याणपुर क्रॉसिंग पर सवारी बैठाने से रोकने पर ऑटो चालक विशाल ने ट्रैफिक सिपाही अमित को पीट दिया। पुलिस ने सिपाही की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Kanpur Traffic Constable Beaten in Kalyanpur Auto Driver Behaves Rudely Accused Arrested
ट्रैफिक सिपाही अमित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में कल्याणपुर क्रॉसिंग पर ऑटो खड़ा करके सवारी बैठाने से मना करना एक ट्रैफिक सिपाही को भारी पड़ गया। चालक और सिपाही के बीच कहासुनी हुई। सिपाही ने उसके ऑटो में डंडा मारा तो ऑटो चालक ने सिपाही को पीट दिया। सिपाही ने थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ऑटो जब्त कर लिया।

Trending Videos

सिपाही की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर चालक के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की। कल्याणपुर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पनकी निवासी विशाल ऑटो चालक है। शुक्रवार दोपहर वह कल्याणपुर क्रॉसिंग पर ऑटो खड़ा कर सवारी बैठा रहा था। ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक सिपाही अमित ने उसे ऐसा करने से मना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो चालक के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई
इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई। ऑटो चालक ने सिपाही पर ऑटो में डंडा मारने और गालीगलौज का आरोप लगाया। वहीं, ट्रैफिक सिपाही का कहना है कि चालक यातायात बाधित कर रहा था। मना करने पर उसने अभद्रता करते हुए पीट दिया। पुलिस ने सिपाही अमित की तहरीर पर ऑटो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।

पूर्व में सिपाहियों के साथ हो चुकीं घटनाएं

  • कल्याणपुर में विपरीत दिशा में आ रहे ऑटो को रोकने पर चालक ने यातायात सिपाही संजय को पीटते हुए वर्दी फाड़ दी थी।
  • कंपनी बाग चौराहे के पास प्रधानमंत्री की रिहर्सल फ्लीट के दौरान ऑटो को हटाने पर चालक ने सिपाही आशीष गुर्जर को पीटा था।
  • गुटैया क्रॉसिंग पर ऑटो-ई-रिक्शा हटवाने पक हापुड़ के यातायात सिपाही जयविंद्र सिंह को चालक ने पीटा था।
  • कल्याणपुर के न्यू शिवली रोड पर बाइक सवारों ने यातायात सिपाही अजय कुमार के बिना नंबर प्लेट के टोकने पर उन्हें पीटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed