{"_id":"69da751383426834610dd15f","slug":"kanpur-wheat-crop-across-three-bighas-destroyed-by-sparks-from-high-tension-line-2026-04-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से तीन बीघा गेहूं की फसल जली, दमकल कर्मियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से तीन बीघा गेहूं की फसल जली, दमकल कर्मियों ने पाया काबू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 11 Apr 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
सुभौली गांव में खेतों में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महाराजपुर थाना क्षेत्र के सुभौली गांव में 11 हजार हाईटेंशन लाइन के आपस में टकराने से गिरी चिंगारी ने किसानों के तीन बीघा खेत में बोई गई गेहूं की फसल जल गई। खेतों में काम कर रहे किसानों में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया।
सुभौली गांव निवासी किसान हरीलाल और सुरेंद्र ने बताया कि हाईटेंशन लाइन के तार खेतों में बिल्कुल नीचे से गुजरे हुए हैं। पूर्व में कई बार विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से लिखित शिकायत के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया गया। इस वजह से किसान डरकर खेतों में काम करते हैं।
Trending Videos
सुभौली गांव निवासी किसान हरीलाल और सुरेंद्र ने बताया कि हाईटेंशन लाइन के तार खेतों में बिल्कुल नीचे से गुजरे हुए हैं। पूर्व में कई बार विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से लिखित शिकायत के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया गया। इस वजह से किसान डरकर खेतों में काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुभौली गांव में खेतों में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
उनके अनुसार शनिवार शाम करीब पांच बजे तेज हवा के कारण तारों के आपस में टकराने से निकली चिंगारी से फसल जल गई। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस फायरब्रिगेड की टीम के साथ पहुंची और आग पर काबू पा लिया। घटना में कोई जनहानि नहीं है।