केंद्र सरकार के नए मंत्रिमंडल के साथ ही देश में एक बार फिर बंपर भर्तियां निकलीं हैं। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने अपनी एक पत्रिका में ढेरों नौकरियों की जानकारी दी है। इसके माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, मंत्रालयों के उपक्रमों, केंद्रीय स्वायत्त संगठनों की रिक्तियों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
केंद्र सरकार की बंपर भर्ती : नए मंत्रिमंडल के साथ ही निकलीं कईं नौकरियां, जानिए कहां-कितने पद
केंद्र सरकार के नए मंत्रिमंडल के साथ ही देश में एक बार फिर बंपर भर्तियां निकलीं हैं। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने अपनी एक पत्रिका में ढेरों नौकरियों की जानकारी दी है। इसके माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, मंत्रालयों के उपक्रमों, केंद्रीय स्वायत्त संगठनों की रिक्तियों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की रिक्तियों का विवरण
रिक्तियों की कुल संख्या - 09
- निजी सचिव के लिए - 06 पद
- अवर सचिव पद के लिए - 01 रिक्ति
- रिसर्च ऑफिसर पद के लिए - 01 रिक्ति
- असिस्टेंट लॉ ऑफिसर के लिए - 01 पद
विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे http://ncw.nic.in/ पर जाएं। अगली नौकरी की जानकारी के लिए कृपया आगे पढ़ें पर क्लिक करें।
कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल), कोयला मंत्रालय, भारत सरकार
रिक्तियों की कुल संख्या - 08
- महाप्रबंधक (सीएस) ई-8 ग्रेड के लिए - 01 रिक्ति
- मुख्य प्रबंधक (सीएस) ई -7 ग्रेड के लिए - 03 रिक्ति
- वरिष्ठ प्रबंधक (सीएस) ई -6 ग्रेड के लिए - 04 रिक्ति
उपरोक्त पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई, 2021 है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन पात्रता संबंधी अधिक जानकारी के लिए सीआईएल की वेबसाइट www.coalindia.in देखें। वहीं, अगली नौकरी की जानकारी के लिए कृपया आगे पढ़ें पर क्लिक करें।
दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए), भारत सरकार
- निदेशक (वित्त) पद के लिए - 1 रिक्ति
- वित्तीय सलाहकार (आवास) पद के लिए - 1 रिक्ति
इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2021 है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती अभियान के बारे में विस्तृत नियम और शर्तों के लिए डीडीए की वेबसाइट www.dda.org.in देखें। वहीं, अगली नौकरी की जानकारी के लिए कृपया आगे पढ़ें पर क्लिक करें।
तरल प्रणोदन प्रणाली केंद्र (एलपीएससी), भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
इसरो में रिक्तियों की कुल संख्या - 02 पद
- साइंटिफिक असिस्टेंट के लिए - 01 पद
- जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर के लिए - 01 पद
उपरोक्त पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई, 2021 है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.lpsc.gov.in देखें। वहीं, अगली नौकरी की जानकारी के लिए कृपया आगे पढ़ें पर क्लिक करें।