सब्सक्राइब करें

Jobs: 771 नौकरियों के फॉर्म भरने का आखिरी मौका, 19 फरवरी को बंद हो रही इन पांच भर्तियों की आवेदन विंडो

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 18 Feb 2026 08:46 PM IST
सार

19 फरवरी 2026 को 771 पदों वाली पांच बड़ी भर्तियों की आवेदन विंडो बंद हो रही है। बैंक ऑफ बड़ौदा में 441 आईटी प्रोफेशनल्स, हरियाणा में 162 पशु चिकित्सक, एम पुलिस में 89 पद, एनआईटी राउरकेला में 9 नॉन-टीचिंग पदों पर आवेदन करने का यह अंतिम मौका है।
 

विज्ञापन
Last Date Today for 771 Govt Jobs: BOB, HPSC, MPESB and More Close Applications on Feb 19
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

अगर आप सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो 19 फरवरी, 2026 का दिन आपके लिए बेहद अहम हो सकता है। कुल 771 पदों पर चल रही पांच प्रमुख भर्तियों की आवेदन प्रक्रिया 19 फरवरी 2026 को समाप्त हो रही है। इच्छुक उम्मीदवारों के पास फॉर्म भरने का यह आखिरी मौका है। ये भर्तियां बैंक ऑफ बड़ौदा, हरियाणा लोक सेवा आयोग, एमपी पुलिस, एमपीएसईडीसी और एनआईटी राउरकेला में चल रही हैं।



नीचे दी गई भर्तियों में अपनी पसंद की नौकरी चुनकर तुरंत आवेदन कर दें...

Trending Videos
Last Date Today for 771 Govt Jobs: BOB, HPSC, MPESB and More Close Applications on Feb 19
बैंक ऑफ बड़ौदा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

BOB IT Recruitment 2025: बैंक में 441 आईटी प्रोफेशनल्स की भर्ती

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने वर्ष 2026 के लिए आईटी प्रोफेशनल्स की भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। कुल 441 पदों पर नियुक्तियां होंगी, जिनमें 418 पद रेगुलर और 23 पद कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी या इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन से फुल-टाइम बीई/बीटेक/एमई/एमटेक/एमसीए की डिग्री होना जरूरी है। आवेदन और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 19 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। अधिक पढ़ें...

विज्ञापन
विज्ञापन
Last Date Today for 771 Govt Jobs: BOB, HPSC, MPESB and More Close Applications on Feb 19
हरियाणा लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

HPSC Veterinarian Vacancy: हरियाणा में 162 पदों पर भर्ती

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने पशु चिकित्सक के 162 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन में स्नातक की डिग्री (BVSc & AH) वाले लोग फॉर्म भर सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवार का भारतीय पशु चिकित्सा परिषद या राज्य पशु चिकित्सा परिषद में पंजीकृत होना अनिवार्य है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 फरवरी, 2026 है। अधिक पढ़े...

Last Date Today for 771 Govt Jobs: BOB, HPSC, MPESB and More Close Applications on Feb 19
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

MPSEDC IT Professionals: आईटी प्रोफेशनल्स के 10 पदों पर भर्ती

मध्य प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम विभिन्न सलाहकार और सुरक्षा पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित कर रहा है। सलाहकार, सुरक्षा परीक्षण प्रबंधक/इंजीनियर के कुल 10 पद भरे जाने हैं। सलाहकार को 17 लाख प्रतिवर्ष, सुरक्षा परीक्षण प्रबंधक को 30 लाख प्रतिवर्ष और सुरक्षा परीक्षण इंजीनियर को 24 लाख प्रतिवर्ष का पैकेज ऑफर किया जा रहा है। इच्छुक उम्मीदवार 19 फरवरी, 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट mpsedc.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Last Date Today for 771 Govt Jobs: BOB, HPSC, MPESB and More Close Applications on Feb 19
NIT Rourkela, एनआईटी राउरकेला - फोटो : Official Website (nitrkl.ac.in. )

NIT Rourkela Jobs: एनआईटी में 9 पदों पर भर्ती

एनआईटी राउरकेला ने लाइब्रेरियन, डिप्टी लाइब्रेरियन, मेडिकल ऑफिसर, असिस्टेंट रजिस्ट्रार और साइंटिफिक ऑफिसर समेत 9 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया जारी है और इच्छुक उम्मीदवार 19 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 56,100 से 2,18,200 रुपये तक वेतन मिलेगा। अधिक पढ़ें...

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed