SBI Fellowship: ग्रेजुएट्स के लिए एसबीआई की यूथ फॉर इंडिया फेलोशिप, मिलेगा मासिक वजीफा और 1.10 लाख अनुदान
SBI YFI Fellowship 2026-27: एसबीआई फाउंडेशन ने एसबीआई यूथ फॉर इंडिया फेलोशिप 2026-27 के लिए आवेदन शुरू किए हैं। 13 माह के इस कार्यक्रम में युवा ग्रामीण क्षेत्रों में विकास परियोजनाओं पर काम करेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को मासिक स्टाइपेंड, बीमा और फेलोशिप पूरी होने पर 1.10 लाख की एकमुश्त राशि दी जाएगी।
विस्तार
SBI YFI Fellowship 2026-27: भारतीय स्टेट बैंक समूह की एसबीआई फाउंडेशन ने अपनी प्रतिष्ठित यूथ फॉर इंडिया फेलोशिप के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह 13 माह का पूर्णकालिक कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य युवाओं को ग्रामीण भारत में विकास कार्यों से सीधे जोड़ना है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल apply.youthforindia.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
फेलोशिप के दौरान मिलने वाली वित्तीय सहायता
कार्यक्रम की अवधि में प्रतिभागियों को मासिक वित्तीय सहयोग प्रदान किया जाता है, जिससे वे अपने दैनिक और परियोजना संबंधी खर्चों को संभाल सकें। लाभ इस प्रकार हैं:
| लाभ का प्रकार | राशि |
|---|---|
| रहने और भोजन संबंधी सहायता | 16,000 रुपये प्रति माह |
| परिवहन भत्ता | 2,000 रुपये प्रति माह |
| परियोजना व्यय | 2,000 रुपये प्रति माह |
| प्रोफेशनल लर्निंग एवं डेवलपमेंट | 1,000 रुपये प्रति माह |
| स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा | उपलब्ध |
| कार्यक्रम पूर्ण होने पर एकमुश्त राशि | 1,10,000 रुपये |
| प्रमाणपत्र | उपलब्ध |
फेलोशिप सफलतापूर्वक पूरी करने पर प्रतिभागियों को एकमुश्त 1.10 लाख रुपये का अनुदान भी दिया जाता है।
कौन भर सकता है एसबीआई फेलोशिप का फॉर्म?
इस फेलोशिप के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निम्न मानदंड पूरे करने होंगे:
- 4 अक्तूबर 2026 या उससे पहले किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री प्राप्त की हो।
- न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष हो। यानी आवेदक की जन्म तिथि 4 अगस्त 1994 से 5 अक्तूबर 2005 के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक भारतीय नागरिक हो।
इन शर्तों को पूरा किए बिना आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
आवश्यक दस्तावेज
फेलोशिप के लिए पंजीकरण करते समय आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे, जैसे:
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- स्नातक की मार्कशीट
- बायोडाटा
- फोटो और हस्ताक्षर स्कैन कॉपी
फेलोशिप का उद्देश्य और स्वरूप
एसबीआई यूथ फॉर इंडिया फेलोशिप एक संरचित प्रशिक्षण आधारित कार्यक्रम है। इसके तहत चयनित युवा स्नातक और पेशेवर ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) के साथ मिलकर जमीनी स्तर पर काम करते हैं।
यह कार्यक्रम केवल सामाजिक सेवा नहीं है, बल्कि सीखने, नेतृत्व कौशल विकसित करने और वास्तविक समस्याओं पर काम करने का अवसर भी देता है। साथ ही यह पेशेवर विकास, नेटवर्किंग और सामाजिक नेतृत्व के लिए मजबूत आधार तैयार करता है। जो उम्मीदवार समाज के लिए सार्थक योगदान देना चाहते हैं और सीखने की इच्छा रखते हैं, उनके लिए यह कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हो सकता है।
कैसे करें एसबीआई फेलोशिप के लिए आवेदन?
आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। प्रक्रिया इस प्रकार है:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट youthforindia.org पर जाएं।
- 'Latest Fellowship 2026-27' लिंक चुनें।
- अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज कर पंजीकरण करें।
- ओटीपी सत्यापन पूरा करें।
- प्राप्त पंजीकरण नंबर से दोबारा लॉगिन करें।
- व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, पता, भाषा दक्षता, कौशल और कार्य अनुभव से संबंधित विवरण भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- फोटो और हस्ताक्षर स्कैन कॉपी
- सभी विवरण जांचने के बाद आवेदन फॉर्म अंतिम रूप से जमा करें।
- भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।