MMRDA Recruitment 2026: मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण में 235 पदों पर भर्ती, 1.77 लाख तक वेतन
MMRDA Recruitment 2026: मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने ग्रुप ए, बी और सी के 235 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन 20 मार्च 2026 तक किया जा सकता है। चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा और कौशल परीक्षण से होगा। वेतन 19,100 से 1,77,500 रुपये प्रतिमाह तक निर्धारित है।
विस्तार
MMRDA Recruitment 2026: मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) ने वर्ष 2026 के लिए ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके (विज्ञापन संख्या MMRDA/01/2026) तहत ग्रुप ए, बी और सी के कुल 235 पदों पर नियमित नियुक्तियां की जाएंगी।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 20 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 20 मार्च 2026 ही है।
कुल पद और वेतनमान
- कुल रिक्तियां: 235
- वेतनमान: 19,100 से 1,77,500 रुपये प्रतिमाह (महाराष्ट्र राज्य वेतनमान S-6 से S-20)
- पद समूह: ग्रुप ए, बी और सी
उच्च पदों पर महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य सुविधाएं मिलाकर मासिक वेतन 1 लाख रुपये से अधिक हो सकता है। इसके अलावा पेंशन, चिकित्सा सुविधा, अवकाश यात्रा रियायत (LTC) और अन्य सरकारी लाभ भी मिलेंगे।
पदों का विवरण
- सहायक अभियंता ग्रेड-1 (सिविल) – 7
- सहायक अभियंता ग्रेड-1 (रेलवे) – 1
- सहायक अभियंता ग्रेड-1 (सिग्नल एवं टेलीकॉम) – 1
- उप नियोजक (डिप्टी प्लानर) – 29
- सहायक भूमि एवं संपत्ति प्रबंधक – 4
- एई ग्रेड-2 / जूनियर इंजीनियर (सिविल) – 82
- एई ग्रेड-2 / जूनियर इंजीनियर (रेलवे) – 4
- एई ग्रेड-2/जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) – 16
- एई ग्रेड-2/जूनियर इंजीनियर (सिग्नल एवं टेलीकॉम) – 2
- सहायक सामाजिक विकास अधिकारी – 7
- सहायक विधि अधिकारी – 4
- उद्यान सहायक – 2
- उप लेखाकार – 33
- आशुलिपिक – 10
- सर्वेयर – 31
- कंप्यूटर तकनीशियन – 2
शैक्षणिक योग्यता
हर पद के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित है। मुख्य योग्यताएं इस प्रकार हैं:
| पद का नाम | शैक्षणिक योग्यता व अनुभव |
|---|---|
| सहायक अभियंता ग्रेड-1 (सिविल) | सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री + 3 वर्ष का अनुभव |
| सहायक अभियंता ग्रेड-1 (रेलवे/सिग्नल) | संबंधित इंजीनियरिंग में डिग्री + आवश्यक अनुभव |
| डिप्टी प्लानर | प्लानिंग/अर्बन प्लानिंग में मास्टर डिग्री + अनुभव |
| सहायक भूमि एवं संपत्ति प्रबंधक | एलएलबी डिग्री + भूमि/संपत्ति प्रबंधन का अनुभव |
| एई ग्रेड-2 / जूनियर इंजीनियर | संबंधित इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा |
| सहायक सामाजिक विकास अधिकारी | एमएसडब्ल्यू (Master of Social Work) + 3 वर्ष का अनुभव |
| सहायक विधि अधिकारी | एलएलबी + न्यूनतम 3 वर्ष अधिवक्ता अनुभव |
| उद्यान सहायक | बॉटनी/एग्रीकल्चर/हॉर्टिकल्चर/फॉरेस्ट्री में डिग्री + 5 वर्ष अनुभव |
| उप लेखाकार | बीकॉम (सामान्य 60%, आरक्षित 55%) + MS-CIT + 3 वर्ष अनुभव |
| आशुलिपिक | 10वीं पास + 80 शब्द प्रति मिनट शॉर्टहैंड + 40 शब्द प्रति मिनट मराठी टाइपिंग |
| सर्वेयर | 10वीं पास + सर्वे प्रमाणपत्र/MS-CIT + 2 वर्ष अनुभव |
| कंप्यूटर तकनीशियन | 10वीं पास + 2 वर्षीय हार्डवेयर/नेटवर्किंग कोर्स + 7 वर्ष अनुभव |
आयु सीमा (18 फरवरी 2026 के अनुसार)
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु (सामान्य वर्ग): 38 वर्ष
- अधिकतम आयु (आरक्षित वर्ग): 43 वर्ष
- पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवार: 45 वर्ष तक
आरक्षित वर्ग को 5 वर्ष और पीडब्ल्यूबीडी को 7 वर्ष की छूट मिलेगी। पूर्व सैनिकों को राज्य सरकार के नियम अनुसार छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
चयन तीन चरणों में होगा:
1. ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE)
- परीक्षा में निम्न विषय शामिल होंगे:
- मराठी - 20 प्रश्न
- अंग्रेजी - 20 प्रश्न
- सामान्य ज्ञान - 10 से 20 प्रश्न
- मानसिक क्षमता/अभिरुचि - 10 से 15 प्रश्न
- तकनीकी विषय - 10 से 40 प्रश्न
कुल प्रश्न 40 से 100 के बीच होंगे। परीक्षा अवधि 60 से 120 मिनट तक होगी। प्रत्येक प्रश्न समान अंक का होगा और नकारात्मक अंकन नहीं होगा।
2. कौशल परीक्षा (कुछ पदों के लिए)
- आशुलिपिक: शॉर्टहैंड और टाइपिंग टेस्ट
- सर्वेयर: व्यावहारिक परीक्षा
3. दस्तावेज सत्यापन
- चयनित अभ्यर्थियों को मूल प्रमाणपत्र और उनकी प्रतियां प्रस्तुत करनी होंगी।
आवेदन शुल्क
- सामान्य वर्ग: 1,000 रुपये
- पिछड़ा वर्ग (OBC/SC/ST/VJ-NT/SBC): 900 रुपये
- अनाथ श्रेणी: 900 रुपये
- पूर्व सैनिक/PwBD: शुल्क मुक्त
भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
एमएमआरडीए मुंबई महानगर क्षेत्र की योजना और विकास से जुड़ी प्रमुख सरकारी संस्था है। यह मेट्रो रेल, परिवहन, आवास और शहरी विकास जैसी बड़ी परियोजनाओं का संचालन करती है। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति मुंबई महानगर क्षेत्र, महाराष्ट्र में की जाएगी।
आधिकारिक नोटिस देखें...
आवेदन कैसे करें
- एमएमआरडीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- यहां Administration के तहत Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।
- Advertisement No. MMRDA/01/2026 चुनें।
- ईमेल और मोबाइल नंबर से पंजीकरण करें।
- व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
- फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- ऑनलाइन शुल्क जमा करें।
- आवेदन सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
जो अभ्यर्थी पात्र हैं, वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन अवश्य करें। समय सीमा के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।