सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Sarkari Naukri 2021: ये हैं नए साल की 10 नई नौकरियां जो कर रही हैं आपका इंतजार...

जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Devesh Updated Thu, 24 Dec 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 biggest 10 govt job opportunities in these fields job in new year
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला

सरकारी नौकरी की बाट जोह रहे युवाओं के लिए आने वाला नया साल यानी 2021 कई नौकरियों की सौगात लेकर आ रहा है। 2020 में वैश्विक संक्रामक महामारी कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन से कई विभागों की भर्ती प्रक्रिया अटक गई थी तो कई जगह भर्ती परीक्षाएं भी नहीं हो पाई थी। बेरोजगारों के लिए 2020 काफी निराशादायक रहा, लेकिन 2021 कई नए अवसर लेकर आ रहा। 


2021 में रेलवे, डाक, न्यायिक सेवा, शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक जैसे पदों पर तमाम तरह की भर्ती परीक्षाएं होनी हैं। इनके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कई भर्ती परीक्षाओं के आवेदन के लिए आखिरी तिथि नए साल के पहले सप्ताह में ही खत्म हो जाएगी। इसलिए, आप मौका मत चूकिए और जल्दी आवेदन करें। 2021 में होने वाली कई सरकारी भर्ती परीक्षाओं से संबंधित जानकारी पाने के लिए आप अगली स्लाइड देखें।

Trending Videos
Sarkari Naukri 2021 biggest 10 govt job opportunities in these fields job in new year
upsssc

उत्तर प्रदेश में 50 हजार पदों पर होंगी बंपर भर्तियां  : 
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 2021 में 50 हजार से अधिक पदों पर भर्तियों के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। आयोग के पास 40 हजार के करीब खाली पदों पर भर्ती संबंधी प्रस्ताव आ चुके हैं। कुछ और विभागों से 10 हजार से अधिक संशोधित प्रस्ताव मंगवाए गए हैं। आयोग नए साल में सबसे पहले प्रारंभिक अर्हता परीक्षा कराएगा और इसके बाद भर्तियों के संबंध में विज्ञापन निकाल कर आवेदन लेगा। प्रारंभिक परीक्षा अप्रैल 2021 में कराने की तैयारी की जा रही है जबकि मुख्य परीक्षा मई तक कराकर सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दे दिए जाएंगे। भर्ती से संबंधित खबर विस्तार से पढ़ें... 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 biggest 10 govt job opportunities in these fields job in new year
iocl

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में कई पदों पर भर्तियां 
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। ये भर्तियां इंजीनियरिंग असिस्टेंट और टेक्निकल अटेंडेंट के रिक्त पदों को भरने के लिए हो रही हैं। इंजीनियरिंग असिस्टेंट के 27 पद हैं जबकि टेक्निकल अटेंडेंट के 20 पद खाली हैं। इनके लिए वेतनमान करीब 23,000 रुपए से लेकर 1,05,000 रुपए तक पदानुसार निर्धारित है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी, 2021 है। इसके एडमिट कार्ड 29 जनवरी, 2021 तक उपलब्ध होंगे। परीक्षा 14 फरवरी, 2021 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं पास, आईटीआई और संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा आवश्यक रूप से होना अनिवार्य है। भर्ती से संबंधित खबर विस्तार से पढ़ें... 

Sarkari Naukri 2021 biggest 10 govt job opportunities in these fields job in new year
file photo

यूपी के राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता की बंपर नौकरियां
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के द्वारा सूबे के राजकीय इंटर कॉलेजों में विभिन्न विषयों के प्रवक्ता के रिक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी प्रवक्ता पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 22 जनवरी, 2021 है। हालांकि, ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 18 जनवरी ही है। इन पदों पर चयन मुख्य परीक्षा के जरिए होगा। 21 साल से लेकर 40 साल तक के अभ्यर्थी विभिन्न विषय के प्रवक्ता पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित खबर विस्तार से पढ़ें... 

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 biggest 10 govt job opportunities in these fields job in new year
भारतीय डाक (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

भारतीय डाक में 4000 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियां
भारतीय डाक विभाग के तहत गुजरात और कर्नाटक पोस्टल सर्कल में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। ये भर्तियां ग्रामीण डाक सेवकों के रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गईं हैं। रजिस्ट्रेशन और आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 20 जनवरी, 2021 है। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी जैसे जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, कैसे करें आवेदन, पदों का विवरण आदि आप यहां क्लिक कर विस्तृत जानकारी पा सकते हैं। कुल पदों की संख्या 4269 है। इनमें से गुजरात में ग्रामीण डाक सेवक के 1826 पद हैं तथा कर्नाटक में ग्रामीण डाक सेवक के 2443 पद खाली हैं। भर्ती से संबंधित खबर विस्तार से पढ़ें... 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed