फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Haryana Police PST 2026 Rescheduled to July 18 After Rain Disruption, Confirms HSSC Chairman

Haryana Police PST 2026: बारिश के कारण टली फिजिकल परीक्षा अब 18 जुलाई को होगी, HSSC अध्यक्ष ने दी जानकारी

Thu, 16 Jul 2026 05:16 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Thu, 16 Jul 2026 05:16 PM IST
सार

Haryana Police PST 2026: हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के तहत 10 जुलाई को बारिश के कारण स्थगित हुई PST अब 18 जुलाई 2026 को आयोजित होगी। एचएसएससी अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने नई तारीख की जानकारी दी है। उम्मीदवारों को केवल आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया अपडेट पर भरोसा करने की सलाह दी गई है।
 

विज्ञापन
Haryana Police PST 2026 Rescheduled to July 18 After Rain Disruption, Confirms HSSC Chairman
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Haryana Police PST 2026: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के तहत स्थगित किए गए फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) की नई तारीख घोषित कर दी है। आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि 10 जुलाई 2026 को भारी बारिश के कारण आयोजित नहीं हो सकी PST अब 18 जुलाई 2026 को कराई जाएगी।

विज्ञापन


आयोग ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों या अपुष्ट सूचनाओं पर भरोसा न करें। अभ्यर्थियों को एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट और आयोग के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी अपडेट पर ही भरोसा करने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन

6 से 11 जुलाई तक आयोजित हुए थे पीएसटी

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल (पुरुष) भर्ती के लिए फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) 6 जुलाई से 11 जुलाई 2026 तक आयोजित किए जा रहे थे। यह परीक्षा प्रतिदिन सुबह 5 बजे शुरू होती थी। पीएसटी के दौरान उम्मीदवारों की दौड़ और अन्य शारीरिक दक्षता संबंधी गतिविधियों का परीक्षण किया गया।

पीएमटी पास उम्मीदवारों को ही मिली थी अनुमति

फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट में केवल उन्हीं उम्मीदवारों को शामिल होने की अनुमति दी गई थी, जिन्होंने पहले आयोजित फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) सफलतापूर्वक पास किया था।

हालांकि, 10 जुलाई को कई क्षेत्रों में हुई भारी बारिश के कारण उस दिन का पीएसटी आयोजित नहीं किया जा सका था। इसके बाद आयोग ने परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया था।

विज्ञापन

5,500 पदों पर चल रही है भर्ती प्रक्रिया

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल (GD) के कुल 5,500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। भर्ती के तहत पीएमटी और पीएसटी की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। इसके बाद आयोग लिखित परीक्षा आयोजित करेगा।

लिखित परीक्षा की तारीख और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक अपडेट देखते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed