{"_id":"6a58bcda43c85382330461bd","slug":"congress-pc-bilaspur-chhattisgarh-news-c-1-1-noi1485-4507545-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: चढ़ावा चोरी पर विपक्ष हमलावर, केन्द्र सरकार पर गंभीर आरोप, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: चढ़ावा चोरी पर विपक्ष हमलावर, केन्द्र सरकार पर गंभीर आरोप, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 16 Jul 2026 06:20 PM IST
Link Copied
राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे और ट्रस्ट की कार्यप्रणाली को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि जब ट्रस्ट का गठन केंद्र सरकार की देखरेख में हुआ तो अब पूरे मामले की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए। कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र जांच, फोरेंसिक ऑडिट और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि भगवान राम करोड़ों लोगों की आस्था के प्रतीक हैं, लेकिन राम मंदिर के चंदे और चढ़ावे को लेकर सामने आए मामलों ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के विश्वास से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। कांग्रेस का आरोप है कि ट्रस्ट से जुड़े कुछ पदाधिकारियों के इस्तीफे और सामने आए तथ्यों से वित्तीय अनियमितताओं की आशंका मजबूत हुई है।
पार्टी का कहना है कि यदि सब कुछ सही था तो इस्तीफों की नौबत क्यों आई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मुद्दे पर देश के सामने स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मामले में छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा रही है, जबकि शीर्ष स्तर के जिम्मेदार लोगों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पार्टी ने चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत संबंधित पदाधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र न्यायिक जांच कराने और राम मंदिर के लिए मिले चंदे, भूमि खरीद, निर्माण कार्यों तथा अन्य खर्चों का फोरेंसिक ऑडिट कराने की मांग दोहराई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।