{"_id":"6a5783138cfaceb44702bc2c","slug":"video-sub-engineer-allegedly-committed-suicide-in-bilaspur-municipal-corporation-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: बिलासपुर नगर निगम के सब इंजीनियर ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद; लेटर में लिखी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: बिलासपुर नगर निगम के सब इंजीनियर ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद; लेटर में लिखी वजह
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 15 Jul 2026 06:24 PM IST
बिलासपुर नगर निगम के सब इंजीनियर अमर सिंह चौहान ने कथित तौर पर आज आत्महत्या कर ली। उनका शव नगर निगम स्थित मकान के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उन्होंने मानसिक तनाव का उल्लेख किया है। हालांकि, आत्महत्या के पीछे का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।
पुलिस के अनुसार, अमर सिंह चौहान नगर निगम के जोन-4 में सब इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। बुधवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों और आसपास के लोगों को संदेह हुआ। दरवाजा खोलने पर उनका शव फंदे से लटका मिला, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मानसिक परेशानी का जिक्र है पुलिस ने नोट को जब्त कर सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि अमर सिंह चौहान का हाल ही में जगदलपुर तबादला हुआ था।
फिलहाल, सिविल लाइन थाना प्रभारी किशोर केंवट ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सुसाइड नोट की फॉरेंसिक जांच तथा परिजनों और परिचितों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों की जानकारी मिल पाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।