फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Four youths injured after car falls 30 feet from incomplete bridge on Bharatmala Highway

CG: भारतमाला हाईवे पर अधूरे पुल से 30 फीट नीचे गिरी कार, तेज अवाज सुन दौड़े ग्रामीण; चार युवकों की हालत नाजुक

Tue, 14 Jul 2026 03:22 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 14 Jul 2026 03:22 PM IST
सार

Bilaspur Road Accident: बिलासपुर में निर्माणाधीन भारतमाला हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। अरपा नदी पर बन रहे अधूरे पुल से एक तेज रफ्तार कार 30 फीट नीचे जा गिरी। निर्माणाधीन परियोजना में सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
Four youths injured after car falls 30 feet from incomplete bridge on Bharatmala Highway
बिलासपुर सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर-उरगा मार्ग पर निर्माणाधीन भारतमाला हाईवे पर सोमवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तोरवा थाना क्षेत्र के दर्रीघाट-ढेंका कर्रा के पास अरपा नदी पर बन रहे अधूरे पुल से एक तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार करीब 30 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में कार सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

विज्ञापन


निर्माणाधीन पुल से नीचे गिरी कार
तोरवा थाना प्रभारी रजनीश सिंह ने बताया कि रात करीब 8 बजे दुर्घटना की सूचना मिली। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां भारतमाला परियोजना के तहत पुल का निर्माण कार्य अभी अधूरा है और पुल के आगे सड़क का संपर्क भी नहीं जुड़ा है। 

विज्ञापन

पुल से 30 फीट नीचे गिरी कार
संभवतः कार सवारों को इसकी जानकारी नहीं थी। तेज रफ्तार के कारण कार सीधे निर्माणाधीन पुल के अंतिम सिरे तक पहुंच गई और करीब 30 फीट नीचे जा गिरी।

तेज अवाज सुन दौड़े ग्रामीण
हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे चारों युवकों को बाहर निकाला। इसके बाद डायल-112 और एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल
पुलिस के अनुसार, घायल रायगढ़ जिले के निवासी हैं। वे कोरबा से बिलासपुर होते हुए रायपुर जा रहे थे। हादसे के बाद परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। वहीं इस घटना ने निर्माणाधीन भारतमाला परियोजना में सुरक्षा इंतजामों और चेतावनी संकेतों को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed