फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: अरबों की संपत्ति की मालकिन हैं माधुरी दीक्षित, जीती हैं लग्जरी लाइफ

Fri, 12 Nov 2021 10:49 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 12 Nov 2021 10:49 AM IST
विज्ञापन
aaj ke celebrity lifestyle madhuri dixit lifestyle car collection house and net worth
माधुरी दीक्षित की लाइफस्टाइल - फोटो : Instagram/madhuridixitnene

बॉलीवुड जगत में एंट्री लेने से लेकर अपनी जगह बनाने तक का सफर, कोई आसान काम नहीं है। इसके लिए सेलेब्स को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है और बड़े पर्दे पर अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरना पड़ता है। तब कहीं जाकर फिल्म जगत में इन्हें अलग पहचान मिल पाती है। ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं, जो बड़े पर्दे पर अपनी जबरदस्त अदाकारी के दम पर आज एक बड़ा मुकाम हासिल कर चुकी हैं। ये कोई और नहीं बल्कि धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित हैं। अपनी दमदार अदाकारी और अपने शानदार डांस के लिए माधुरी जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी फैन फॉलोइंग काफी अच्छी खासी है। यहां उनकी फोटोज और वीडियोज को फैंस का काफी प्यार मिलता है। वहीं, आज माधुरी दीक्षित एक लग्जरी लाइफ जीती हैं, और इसके पीछे उनकी कठिन मेहनत साफ झलकती है। तो चलिए हम आपको माधुरी दीक्षित के बारे में कई खास बातें बताते हैं...

aaj ke celebrity lifestyle madhuri dixit lifestyle car collection house and net worth
माधुरी दीक्षित की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/madhuridixitnene

ऐसे रखती हैं खुद को फिट

  • माधुरी दीक्षित की डाइट की बात करें, तो वे खाने में रोजाना पौष्टिक फल और सब्जियों को खाती हैं। वहीं, वे ऑयल और फैट वाली चीजों से दूर रहती हैं। पांच से छह छोटे-छोटे वे मील्स लेती हैं और साथ ही वे योग, कार्डियो जैसी चीजें करती हैं, ताकि वे खुद को फिट रख सकें।
aaj ke celebrity lifestyle madhuri dixit lifestyle car collection house and net worth
माधुरी दीक्षित की लाइफस्टाइल - फोटो : Instagram/madhuridixitnene

ऐसे होती है कमाई

  • माधुरी दीक्षित की कमाई काफी अच्छी खासी है। वे फिल्मों, ब्रांड प्रमोशन, विज्ञापन, और सोशल मीडिया के जरिए अच्छी खासी कमाई कर लेती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे एक महीने में एक करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर लेती हैं, जबकि वे साल भर में लगभग 12 करोड़ रुपये की कमाई करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
aaj ke celebrity lifestyle madhuri dixit lifestyle car collection house and net worth
माधुरी दीक्षित की लाइफस्टाइल - फोटो : Insatagram- @TeamMadhuridixit

मुंबई के इस घर में रहती हैं

  • बात माधुरी दीक्षित के घर की करें, तो वे अपने पति श्रीराम माधव नेने, बेटे आरिन और रेयान के साथ मुंबई के पालटियल स्थित अपने आलीशान बंगले में रहती हैं। इस बंगले में हर एक सुख-सुविधा मौजूद है, जो इसको लग्जरी बनाती हैं।
विज्ञापन
aaj ke celebrity lifestyle madhuri dixit lifestyle car collection house and net worth
माधुरी दीक्षित की लाइफस्टाइल - फोटो : istock

ऐसा है कार कलेक्शन

  • बाकी सेलेब्स की तरह ही माधुरी दीक्षित को भी लग्जरी व महंगी कारों का शौक है। बात उनके कार कलेक्शन की करें, तो उनके पास रोल्स रॉयस, ऑडी, स्कोडा रैपिड और इनोवा क्रिस्टा जैसी कई कारें मौजूद हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed