परवल एक ऐसी सब्जी है जो कि हर किसी को पसंद नहीं होती है लेकिन कई लोगों को इससे बनी हुई मिठाई बहुत पसंद होती है। भले ही सब्जी बनाकर खाएं, मिठाई खाएं या फिर किसी अन्य रूप में, लेकिन परवल खाना बहुत जरूरी है क्योंकि यह शरीर के लिए बहुत आवश्यक है। परवल में कई सारे ऐसे गुण पाए जाते हैं जो कि हमारे स्वास्थ्य को बहुत अच्छा रखते हैं। छोटे बच्चों को भी परवल खिलाना बहुत जरूरी है। इससे उनको पेट संबंधी कोई समस्या नहीं होती है। अगली स्लाइड्स से जानिए परवल खाने से होने वाले फायदों के बारे में।
चेहरे की झाइयों को मिटाने के लिए करें इस सब्जी का सेवन और भी हैं फायदे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झाइयां मिटाए
परवल में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। सही मात्रा में परवल का सेवन किया जाए तो चेहरे पर दिखने वाली बारीक रेखाओं, झाइयों आदि में कमी आ जाती है। बढ़ती उम्र में परवल के सेवन से त्वचा लटकती नहीं है, त्वचा का कसाव बना रहता है। परवल खाने वाला व्यक्ति तनाव से भी मुक्त रहता है। इसलिए कम से कम सप्ताह में एक बार तो परवल का सेवन करना ही चाहिए।
रोग-प्रतिरोधक क्षमता
परवल खाने से मनुष्य के शरीर की रोग- प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। उसे कोई भी बीमारी आसानी से नहीं जकड़ पाती है। बुखार, खांसी, सर्दी, त्वचा संक्रमण आदि में भी परवल खाना चाहिए। इनके सेवन से जल्द ही इन रोगों से राहत मिलती है। कोरोनाकाल में कई सारे लोगों ने परवल की इस खूबी के कारण ही इसका खूब सेवन किया है और शरीर को लाभ भी पहुंचा है।
पेट के कीड़ों को मारे
परवल के सेवन से पेट के कीड़ों को मारा जाता है। जब बच्चों के पेट में कीड़े होते हैं तो वे भूखे रहने लग जाते हैं। ऐसी स्थिति में कोशिश करें कि उन्हें परवल खिलाएं। परवल खाने से बच्चों को फिर से भूख लगने लगती है, पेट के कीड़े मर जाते हैं। बच्चे परवल को यदि सब्जी की तरह खाना पसंद नहीं करते हैं तो आप उन्हें मिठाई के रूप में भी खिलाना शुरू कर सकते हैं। यह बच्चों की सेहत के लिए बहुत अच्छा है।
परवल की पत्तियों को बहुत लाभकारी माना जाता है। यदि कहीं चोट लग जाती है या कोई अंदरूनी दर्द भी है तो उस जगह का उपचार इन पत्तियों को लगाकर किया जाता है। जिस भी जगह दर्द है, उस जगह पर परवल की पत्तियों के लेप या बीजों को पीसकर थोड़ी देर के लिए लगा लें। ऐसा करने से शरीर को बहुत जल्दी आराम मिलता है। दो तीन बार लेप लगाने से दर्द पूरी तरह से गायब हो जाता है।