फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: अक्षय कुमार विज्ञापन से करते हैं कितनी कमाई, जानें एक्टर की कुल संपत्ति

Tue, 26 Apr 2022 05:30 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 26 Apr 2022 05:30 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Net Worth: How Much Income from Advertisement Know All About in Hindi
अक्षय कुमार की नेटवर्थ - फोटो : instagram/

Akshay Kumar Net Worth: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार पान मसाला के विज्ञापन को लेकर इन दिनों तक चर्चा में हैं। कुछ दर्शकों ने उन्हें ट्रोल किया तो अक्षय ने तंबाकू कंपनी का विज्ञापन करने पर माफी मांगी और भविष्य में गुटखा विज्ञापन न करने की बात भी कहीं। जिस तंबाकू ब्रांड को अक्षय प्रमोट कर रहे थे, उससे पैनल्टी देकर अलग हो गए हैं। भले ही इस विज्ञापन को छोड़ने पर अक्षय कुमार को नुकसान हुआ हो लेकिन उनके पास पैसों की कमी नहीं। अक्षय ने एक मीडिया वार्ता के दौरान खुद माना कि ऐसे विज्ञापन करने की वजह यह नहीं कि उनके पास काम नहीं है या पैसों की कमी है। अक्षय बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में से हैं, जो साल में कई फिल्में करते हैं। इसके अलावा वह कई ब्रांड एंडोर्समेंट का हिस्सा भी हैं। उनकी लाइफस्टाइल, आलीशान घर, गाड़ियों का कलेक्शन और कमाई बहुत ज्यादा व शानदार है। आइए जानते हैं अक्षय कुमार एक विज्ञापन से कितनी कमाई कर लेते हैं, उनकी कुल संपत्ति कितनी है।

Akshay Kumar Net Worth: How Much Income from Advertisement Know All About in Hindi
अक्षय कुमार की नेटवर्थ - फोटो : instagram

अक्षय कुमार की आलीशान घर

खिलाड़ी कुमार मुंबई के जुहू इलाके में प्राइम बीच पर एक आलीशान बंगले में रहते हैं। उनके बंगले के फ्लोर से अरेबियन समुद्र का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। इसके अलावा भारत और विदेश में भी अक्षय कुमार के कई रियल एस्टेट प्रॉपर्टी हैं।

Akshay Kumar Net Worth: How Much Income from Advertisement Know All About in Hindi
अक्षय कुमार की नेटवर्थ - फोटो : instagram

अक्षय कुमार का कार कलेक्शन 

अपने स्टंट के लिए मशहूर अक्षय फिल्मों में हवा में हेलीकॉप्टर पर लटकते, चलती गाड़ियों से कूदते नजर आ जाते हैं। लेकिन अगर उनकी खुद की गाड़ियों के कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो वह भी कम नहीं है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार के पास कुल 11 लग्जरी कारें हैं। जिसमें मर्सिडीज बेंज, बेंटले, होंडा सीआरवी और पोर्शे ब्रांड की गाड़ियां शामिल हैं। इन गाड़ियों की कीमत करोड़ों में है। अक्षय को बाइक से भी प्यार है। उनके पास कई बड़े और महंगे ब्रांड्स के बाइक भी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Net Worth: How Much Income from Advertisement Know All About in Hindi
अक्षय कुमार की नेटवर्थ - फोटो : social media

अक्षय कुमार की कमाई 

एक्शन से कॉमेडी फिल्मों की तरफ रुख करने वाले अक्षय कुमार की कमाई का मुख्य जरिया एक्टिंग है। वह साल में चार से पांच फिल्में करते हैं।  एक फिल्म के लिए अक्षय कुमार 45 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। वहीं प्रति ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 6 करोड़ रुपये की कमाई भी करते हैं। इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार का 300 करोड़ रुपये का निजी निवेश भी है। अक्षय कुमार महीने में चार करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लेते हैं। वहीं उनकी सालाना की कमाई 50 करोड़ रुपये से अधिक है।

विज्ञापन
Akshay Kumar Net Worth: How Much Income from Advertisement Know All About in Hindi
अक्षय कुमार की नेटवर्थ - फोटो : self

अक्षय कुमार के विज्ञापन 

भले ही अक्षय ने पान मसाला का विज्ञापन न करने का फैसला लिया है लेकिन उनके पास कई और विज्ञापन हैं, जिससे वह मोटी कमाई करते हैं। इनमें फेस वॉश, परफ्यूम, क्रीम, शैंपू-कंडीशनर और हेयर ऑयल के विज्ञापन शामिल हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed