फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Easy Hacks: कपड़ों पर लगे जिद्दी दाग को छुड़ाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, मिनटों में हो जाएंगे साफ

Mon, 25 Apr 2022 05:43 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 25 Apr 2022 05:43 PM IST
विज्ञापन
Easy Hacks To Remove Stains Daag From Clothes in Hindi
कपड़े के दाग छुड़ाने के नुस्खे - फोटो : Istock

अक्सर कपड़ों में दाग धब्बे लग जाते हैं। ये दाग किसी भी तरह के हो सकते हैं, जैसे किचन में काम करते समय तेल या किसी खाद्य सामग्री का लगा दाग, ग्रीस या पान गुटखा का दाग, चाय, पेंट, इंक और आइसक्रीम का दाग आदि। कपड़ों में लगा दाग अपने कपड़े की रंगत बिगाड़ देता है। ऐसे में कपड़े में लगे दाग को छुड़ाने के लिए आप उसे वाॅशिंग मशीन में डालकर या हाथों से रगड़कर धोते हैं। जरूरत से ज्यादा कपड़े को धोने से वह खराब हो सकता या फट सकता है। कपड़ा अगर सफेद या किसी हल्के रंग का हो तो दाग अधिक पता चलता है। लेकिन कपड़े में लगे दाग को छुड़ाने के लिए आपको ज्यादा मशक्कत करने की जरूरत नहीं। आपके रसोई में रखी कुछ चीजों के जरिए आप आसानी से कपड़ों में से दाग को हटा सकती हैं। कपड़े में लगे किसी भी तरह के दाग को साफ करने के कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर साफ करें दाग-धब्बे।

Easy Hacks To Remove Stains Daag From Clothes in Hindi
नमक नींबू - फोटो : social media

कपड़े में लगे दाग को साफ करने के उपाय

नमक-नींबू

कपड़ों में अगर तेल या ग्रीस के दाग लग जाएं तो उसे रोज रसोई में इस्तेमाल होने वाले नमक की मदद से साफ किया जा सकता है। इसके लिए पहले दाग वाली जगह पर कटे हुए नींबू में नमक लगाकर रगड़ें। दो से तीन बार इस प्रक्रिया को करने से दाग साफ हो जाएगा। आप चाहें तो नमक में अल्कोहल मिलाकर  रुई की मदद से कपड़े में लगे दाग को साफ कर सकते हैं।

Easy Hacks To Remove Stains Daag From Clothes in Hindi
खट्टा दही - फोटो : iStock

खट्टा दही

कई पुरुषों की शर्ट पर पान या गुटखें का दाग भी दिख जाता है। अगर आपको लगता है कि इसे साफ करना आसान नहीं है तो बेफिक्र रहें। पान-गुटखा के दाग को साफ करने के लिए कपड़े को खट्टे हदी या छाछ में भिगोकर रख दें। 10-15 मिनट बाद दाग लगी जगह को रगड़कर साफ कर लें। अगर पहली बार में दाग निकले तो एक दो बार इसी प्रक्रिया को दोहरा दें। दाग साफ हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Easy Hacks To Remove Stains Daag From Clothes in Hindi
गुनगुना पानी - फोटो : Pixabay

गुनगुना पानी

कई तरह के साधारण दाग को आप मात्र गुनगुने पानी से साफ कर सकते हैं। जैसे अगर कपड़ों पर चाय या काॅफी गिर जाए तो झट से दाग लग जाता है। हो सके तो इसे तुरंत साफ कर लें। इसके लिए गुनगुने पानी में कपड़े को भिगोकर रख दें। बाद में कपड़े में साबुन या डिटर्जेंट पाउडर लगाकर थोड़ी देर के लिए रख दें। फिर हल्के हाथों से रगड़ते हुए साफ पानी से कपड़े को धो लें।

विज्ञापन
Easy Hacks To Remove Stains Daag From Clothes in Hindi
बेकिंग सोडा - फोटो : Pixabay

बेकिंग सोडा

आप चाहें तो कपड़े मे दाग लगने पर उसे तुरंत बेकिंग सोडा मिले पानी से भी धो सकती है। 20 मिनट के लिए कपड़े को बेकिंग सोडा वाले पानी में डिप कर दें। एक बार में दाग न जाए तो एक दो बार यह प्रक्रिया दोहराएं ताकि दाग छूटने लगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed