भारतीय क्रिकेट बोर्ड दुनिया का सबसे अमीर बोर्ड माना जाता है। इतनी ही नहीं चूंकि भारत में क्रिकेट को सिर्फ खेल ही नहीं, धर्म और खिलाड़ियों को भगवान की तरह पूजा जाता है। ऐसे में लाजमी है कि भारत के स्टार क्रिकेटर खूब पैसे भी कमाते हैं। भारतीय क्रिकेटरों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अच्छी रकम का भुगतान किया जाता है। भारतीय क्रिकेटर खेल से मिलने वाले पैसों के अलावा विज्ञापनों के माध्यम से भी करोड़ों की कमाई करते हैं।
आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: ये हैं भारत के पांच सबसे अमीर क्रिकेटर, जानिए कितनी हैं इनकी कुल संपत्ति?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचिन तेंदुलकर
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने न केवल खेल के मैदान पर विरोधियों के हमेशा छक्के छु़ड़ाए, साथ ही कमाई के मामले में भी वह देश के सबसे अमीर क्रिकेट खिलाड़ी माने जाते हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक सचिन तेंदुलकर की कुल संपत्ति 1090 करोड़ रुपये से अधिक की है। सचिन ने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, फिर भी वह विभिन्न ब्रांड एंडोर्समेंट से करोड़ों की कमाई करते हैं।
महेंद्र सिंह धोनी
भारत के सबसे अमीर क्रिकेटरों में दूसरा स्थान पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का है। 767 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी दूसरे सबसे अमीर क्रिकेटर हैं। धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन आईपीएल में सीएसके के कप्तान होने के साथ विभिन्न ब्रांड एंडोर्समेंट से धोनी करोड़ों कमाते हैं।
विराट कोहली
हाल ही में टी-20 की कप्तानी से इस्तीफा देने वाले विराट कोहली को भारत के सबसे स्टार और लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक माना जाता है। 638 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ विराट भारत के तीसरे सबसे अमीर क्रिकेटर हैं। कोहली कई फैशन ब्रांड्स के एम्बेसडर होने के साथ कई कंपनियों के विज्ञापन के माध्यम से सालाना करोड़ों कमाते हैं।
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग 277 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ चौथे सबसे अमीर भारतीय क्रिकेटर हैं। दुनियाभर में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर सहवाग आईपीएल में टीमों के मेंटॉर के साथ विज्ञापनों और क्रिकेट की कॉमेंटरी के माध्यम से करोड़ों की कमाई करते हैं।