Amitabh Bachchan Lifestyle: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन 11 अक्तूबर को 80 वर्ष के हो गए हैं। आज बॉलीवुड के शंहशाह अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अमिताभ 50 वर्षों से ज्यादा समय से बॉलीवुड में सक्रिय हैं।वर्षों तक एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में देने और अपने दमदार अभिनय के दम पर अमिताभ बच्चन ने इंडस्ट्री में बहुत शोहरत कमाई। उनका रुतबा इतना है कि फैंस अमिताभ को भगवान का दर्जा देते हैं। हर रविवार अमिताभ के घर के बाहर सैकड़ों लोगों का हुजूम लगता है, जो सिर्फ अभिनेता अमिताभ की एक झलक पाने के लिए वहां पहुंचते हैं। अमिताभ ने अपने करियर में ब्लाॅकबस्टर फिल्में देकर नाम और पहचान तो बनाई ही, साथ ही करोड़ों की संपत्ति भी बनाई। करियर के शुरूआती दिनों में महज 500 रुपये की सैलरी पर काम करने वाले अमिताभ अब एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये चार्ज करते हैं। 80 साल के अमिताभ जब कौन बनेगा करोड़पति के जरिए घर घर में टीवी पर नजर आते हैं, तो उनकी फिटनेस के सामने हॉट सीट पर बैठे युवा कंटेस्टेंट भी पीछे रहे जाते हैं। आइए जानते हैं अभिनेता अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के मौके पर उनकी फिटनेस समेत आय, बंगले, गाड़ियों के कलेक्शन और कुल संपत्ति के बारे में।
Amitabh Bachchan Lifestyle: सेहत और संपत्ति दोनों के धनी हैं अमिताभ, जानें बी बिग की फिटनेस और नेटवर्थ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन का कार कलेक्शन
जानकारी के मुताबिक, बिग बी के पास लगभग 11 लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन है। उनके कार कलेक्शन में रोल्स राॅयस, लैंड रोवर, पोर्शे, बेंटले, मर्सिडीज और बीएमडब्ल्यू शामिल हैं। अमिताभ की गाड़ियों की कीमत करोड़ों में बताई जाती है।
अमिताभ बच्चन का आलीशान बंगला
अभिनेता अमिताभ बच्चन प्रयागराज के रहने वाले हैं। वर्तमान में वह मुंबई में रहते हैं। मुंबई में उनके पांच बंगले हैं। उनके बंगलों के नाम भी बहुत प्रसिद्ध हैं। जलसा में वह अपने परिवार के साथ रहते हैं, जो जुहू इलाके में स्थित है। इस बंगले की कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये बताई जाती है। यह बंगला उन्हें निर्देशक रमेश सिप्पी ने फिल्म 'सत्ते पर सत्ता' की सफलता के बाद भुगतान के तौर पर दिया था। इसके अलावा उनका दूसरा बंगला प्रतीक्षा लगभग 160 करोड़ का है। यहां वह अपने पिता के साथ रहते थे। उनके तीसरे बंगले जनक में बिग बी का कार्यालय बना है। इसके अलावा वत्स नाम का अमिताभ का एक और घर है। पैतृक आवास इलाहाबाद में हैं, जिसे उन्होंने एक शैक्षणिक ट्रस्ट में तब्दील कर दिया है। इसके अलावा फ्रांस समेत देश के कई देशों में अमिताभ बच्चन की प्रॉपर्टी है।
अमिताभ बच्चन की कमाई
कौन बनेगा करोड़पति के होस्ट अमिताभ इस शो से मोटी कमाई करते हैं। फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अमिताभ की कमाई होती हैं। एक फिल्म के लिए वह लगभग 6 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं तो वहीं ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए अमिताभ करीब 5 करोड़ फीस लेते हैं। उन्होंने रियल स्टेट बिजनेस में भी निवेश कर रखा है।
अमिताभ बच्चन की कुल संपत्ति
बात करें बिग बी की कुल संपत्ति के बारे में तो मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ लगभग 410 मिलियन डॉलर की नेटवर्थ के मालिक हैं। भारतीय करेंसी में अमिताभ की 3190 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है। वह सालाना लगभग 60 करोड़ रुपये कमाते हैं तो वहीं महीने में लगभग 5 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करते हैं।