आध्यात्मिक गुरुओं और कथावाचकों का जीवन अक्सर त्याग और वैराग्य से जुड़ा माना जाता है, लेकिन भारतीय परंपरा में ऐसे कई संत और कथावाचक हैं जो गृहस्थ जीवन जीते हुए भी लाखों लोगों को धार्मिक कथाओं के माध्यम से प्रेरित कर रहे हैं। समाज में यह जानना स्वाभाविक है कि अध्यात्म और पारिवारिक दायित्वों को वे कैसे संतुलित करते हैं। युवा कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय अपनी मधुर कृष्ण कथाओं के लिए प्रसिद्ध हैं, और वो भी कल विवाह के बंधन में बंधने वाले हैं। यही वजह है कि इन दिनों कथावाचकों के वैवाहिक जीवन की चर्चा खूब हो रही है।
Indresh Upadhyay Wedding : इंद्रेश उपाध्याय के अलावा ये कथावाचक भी हैं विवाहित, तस्वीरें देखें
Storyteller Indresh Upadhyay Marriage: कल यानी 5 दिसंबर को कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी है। ऐसे में अन्य कथावाचक लोगों के शादी की चर्चा बढ़ गई है। आइए इस लेख में जानते हैं और कौन-कौन से कथावाचक हैं जो शादीशुदा हैं।
अनिरुद्धाचार्य जी महाराज
वृंदावन से जुड़े हुए अनिरुद्धाचार्य जी महाराज अपनी भावनात्मक और सरल कथा शैली के लिए देश भर में जाने जाते हैं। उन्होंने भी गृहस्थ जीवन को अपनाया है। अनिरुद्धाचार्य जी शादीशुदा हैं और उनके दो बेटे भी हैं। उनकी पत्नी का नाम आरती तिवारी है।
ये भी पढ़ें- New Year 2026: नए साल की शुभ शुरुआत के लिए इन जगहों से, जहां की सकारात्मकता पूरे साल रहेगी साथ!
देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज
देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज 'श्री कृष्ण' की कथा और 'विश्व शांति सेवा समिति' के लिए प्रसिद्ध हैं। वह विवाहित हैं और उनकी पत्नी का नाम अन्दामता देवी है। कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर जी का एक बेटा भी है, उनका नाम देवांश है। उनकी तस्वीरें भी कभी-कभी सोशल मीडिया पर उनके अनुयायियों द्वारा साझा की जाती हैं।
ये भी पढ़ें- Office Romance: क्यों दफ्तर में प्यार तलाश रहे लोग, जानिए कितना सुरक्षित है ऑफिस रोमांस
राजन जी महाराज
राजन जी महाराज अपनी राम कथाओं और भक्तिमय भजनों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने भी परिवार के साथ अपना जीवन व्यतीत करने का निर्णय लिया। वह अपनी कथाओं में हमेशा पारिवारिक मूल्यों और नैतिक शिक्षाओं पर जोर देते हैं। उनके अनुयायी उन्हें एक ऐसे मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं जो समाज और परिवार के प्रति अपने कर्तव्यों को समान रूप से निभाते हैं।
पंडित प्रदीप मिश्रा जी, जो मध्य प्रदेश के सीहोर से हैं, अपने धार्मिक उपायों और रुद्राक्ष वितरण के लिए अत्यधिक लोकप्रिय हैं। वह भी विवाहित हैं और उनके पारिवारिक जीवन की जानकारी उनके अनुयायियों के बीच अक्सर साझा होती रहती है। वह भक्ति और गृहस्थ जीवन के बीच संतुलन बनाकर लाखों भक्तों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।