APJ Abdul Kalam Birthday: भारत के 11वें राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की आज जयंती है। हर साल 15 अक्तूबर को डाॅ. अब्दुल कलाम के जन्मदिन को छात्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है। छात्रों और शिक्षा के प्रति डॉ. कलाम के प्रयासों के कारण ही उन्हें सम्मान देने के लिए इस दिन विश्व छात्र दिवस मनाते हैं। कलाम साहब दुनियाभर में मिसाइल मैन के नाम से भी मशहूर हैं। रामेश्वरम में जन्मे कलाम बचपन में पायलट बनना चाहते थे लेकिन पारिवारिक कारणों से यह संभव न हो पाया। निराश कलाम ऋषिकेश चले गया, जहां उनकी मुलाकात स्वामी शिवानंद से हुई। उनकी सीख और मार्गदर्शन के बाद कलाम साहब ने वैज्ञानिक बनने की ठानी। डाॅ कलाम एक ऐसे वैज्ञानिक बने जिन्होंने पूरी दुनिया में भारत का नाम रौशन किया। मिसाइल प्रोग्राम में भारत के अग्रणी देशों में शामिल होने के पीछे उनका बड़ा योगदान रहा। करोड़ों युवाओं के लिए मिसाइल मैन डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम एक मिसाल बन गए। उनके विचार, उनके दिए अनमोल वचन हर छात्र, युवा और भविष्य बना रहे किशोर के लिए प्रेरणा है। ये रहे डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के अनमोल विचार।
APJ Abdul Kalam Birthday: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती आज, जानें मिसाइल मैन के अनमोल विचार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप अपना भविष्य नहीं बदल सकते,
लेकिन अपनी आदतें बदल सकते हैं
और निश्चित रूप से आपकी आदतें आपका भविष्य बदल देंगी।
डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम
अगर तुम सूरज की तरह चमकना चाहते हो
तो पहले सूरज की तरह जलो।
डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम
इससे पहले कि सपने सच हों, आपको सपने देखने होंगे।
डाॅ. एपीजे अब्दुल कमाल
इंतजार करने वाले को उतना ही मिलता है,
जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते हैं।
डाॅ. एपीजे अब्दुल कमाल