Atal Bihari Vajpayee Jayanti 2024: देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर को मनाई जाती है। इस दिन को हर साल भारत में सुशासन दिवस के तौर पर मनाया जाता है। अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति का एक ऐसा नाम हैं, जिन की प्रशंसा विपक्षी दल भी करते हैं।
Atal Bihari Vajpayee Jayanti: आज है अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती, पढ़ें उनके अनमोल विचार
अटल बिहारी के ओजस्वी भाषण से ही प्रेरणादायक विचार मिलते हैं जो लोगों को सही मार्ग दिखा सकते हैं। जयंती के मौके पर पढ़िए अटल बिहारी वाजपेयी के अनमोल विचारों के बारे में।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनुष्य को चाहिए कि वह परिस्थितियों से लड़े, एक स्वप्न टूटे तो दूसरा गढ़े।
अटल बिहारी वाजपेयी
छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता
टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता।
अटल बिहारी वाजपेयी
हम अहिंसा में आस्था रखते हैं और चाहते हैं कि
विश्व के संघर्षों का समाधान शांति और समझौते के मार्ग से हो।
अटल बिहारी वाजपेयी
अगर परमात्मा भी आ जाए और कहे कि छुआछूत मानो
तो मैं ऐसे परमात्मा को भी मानने को तैयार नहीं हूं
किंतु परमात्मा ऐसा कह ही नहीं सकता।
अटल बिहारी वाजपेयी