फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: बाहुबली के भल्लालदेव का घर है बहुत आलीशान, जानिए राणा दग्गुबाती की नेट वर्थ

Tue, 14 Dec 2021 12:53 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 14 Dec 2021 12:53 PM IST
विज्ञापन
Bahubali Villain rana daggubati net Worth Income House Car Collection
राणा दग्गुबाती लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/ranadaggubati

दक्षिण भारतीय सिनेमा का सुपरहिट फिल्म बाहुबली में भल्लालदेव की भूमिका में नजर आने वाले राणा दग्गुबाती का 37वां जन्मदिन है। राणा दग्गुबाती का जन्म 14 दिसंबर 1984 को हुआ था। राणा दग्गुबाती ने अपने दमदार अभिनय से साउथ सिनेमा में अपनी जगह बना ली। इतना ही नहीं राणा दग्गुबाती को हिंदी सिनेमा की भी कई फिल्मों में काम करने का मौका मिला। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार बन चुके राणा दग्गुबाती एक अच्छे फोटोग्राफर भी हैं। वह मनोरंजन जगत के जुड़े परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता डी सुरेश बाबू तेलुगु सिनेमा के निर्देशक हैं। दक्षिण भारत के प्रसिद्ध एक्टर वैंकेटेश्वर राणा के चाचा हैं। इसके साथ ही नागार्जुन भी उनके रिश्तेदार है। दिग्गज अभिनेताओं और निर्देशन के जुड़े लोगों के परिवार से ताल्लुक रखने वाले राणा दग्गुबाती खुद भी काफी रईस और लग्जरी लाइफ के मालिक हैं। चलिए जानते हैं दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपर स्टार राणा दग्गुबाती के लाइफस्टाइल के बारे में। 

Bahubali Villain rana daggubati net Worth Income House Car Collection
राणा दग्गुबाती लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/ranadaggubati

राणा दग्गुबाती का घर

राणा दग्गुबाती का हैदराबाद की पॉश लोकेशन फिल्म नगर में रहते हैं। इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता जैसे महेश बाबू, चिरंजीवी, नागार्जुन, नागा चैतन्य आदि उनके पड़ोसी है। दग्गुबाती के सफेद रंग के आलीशान बंगले में हरियाली नजर आएगी। घर में एक बड़ा हॉल है, जिसमें दो हिस्से दिए गए हैं। एक हिस्से में आरामदायक सोफा है, वहीं दूसरे हिस्से में बार मौजूद है। उनके बंगले में ऑफिस भी हैं, जहां उनके ढेरों अवार्ड्स रखे हैं। अपने ऑफिस को उन्होंने जोकर और गॉडफादर जैसी एपिक फिल्मों के पोस्टर से सजा रखा है। उनके घर के लॉन के पास ही लेक भी नजर आता है। 

Bahubali Villain rana daggubati net Worth Income House Car Collection
राणा दग्गुबाती लाइफस्टाइल - फोटो : अमर उजाला

राणा दग्गुबाती की नेट वर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राणा दग्गुबाती की नेट वर्थ करीब 142 करोड़ रुपये है। वहीं 6 से 8 करोड़ रुपये राणा की सालाना आय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bahubali Villain rana daggubati net Worth Income House Car Collection
राणा दग्गुबाती लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/ranadaggubati

फिल्म के लिए कितने पैसे लेते हैं राणा दग्गुबाती?

राणा दग्गुबाती एक फिल्म के लिए 6 से 8 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं। फिल्म बाहुबली 2 के लिए राणा दग्गुबाती को 15 करोड़ रुपये मिले थे।

विज्ञापन
Bahubali Villain rana daggubati net Worth Income House Car Collection
राणा दग्गुबाती लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/ranadaggubati

राणा दग्गुबाती को कारों और घड़ियों का शौक

राणा दग्गुबाती को महंगी कारों और घड़ियों का शौक है। उनके कार कलेक्शन में मर्सिडीज बेंज जीएल 350, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज, जगुआर एक्सएफ, हौंडा अकोर्ड और होंडा सीआरवी शामिल हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed