फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gold Purity Check: इस तरह से करें असली और नकली सोने की पहचान, जानें क्या है तरीका

Tue, 14 Dec 2021 11:48 AM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 14 Dec 2021 11:48 AM IST
विज्ञापन
Gold Purity Check: How to Check Gold Purity, Hallmark Jewelry at Home Know All Tips and Tricks in Hindi
सोने की शुद्धता और हॉलमार्क ज्वैलरी पहचान - फोटो : iStock

भारत में बड़े पैमाने पर सोने का उपयोग विभिन्न कार्यों के लिए किया जाता है। हालांकि इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल ज्वेलरी के रूप में होता है। हमारे यहां ज्यादातर लोग विवाह जैसे शुभ अवसरों के उपलक्ष्य पर सोने के आभूषणों की जमकर खरीदारी करते हैं। वहीं कई दूसरे मौकों पर भी सोने का काफी उपयोग सजने और सवरने के लिए किया जाता है। अगर आप भी गोल्ड की खरीदारी करते हैं, तो आपको कुछ बातों को जानना काफी जरूरी है। आजकल बाजार में असली सोने के नाम पर लोगों को नकली सोना बेचा जा रहा है। इस तरह के कई मामले सामने निकलकर आ चुके हैं। इस कारण कई लोगों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा। इसी कड़ी में आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने वाले हैं, जिनके जरिए आप असली और नकली सोने की पहचान कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -

Gold Purity Check: How to Check Gold Purity, Hallmark Jewelry at Home Know All Tips and Tricks in Hindi
सोने की शुद्धता और हॉलमार्क ज्वैलरी पहचान - फोटो : iStock

असली सोने की पहचान करने के लिए आपको हॉलमार्क को जरूर देखना चाहिए। हॉलमार्क के जरिए आप सोने की शुद्धता को जांच सकते हैं। इसके अलावा आप असली और नकली सोने के बीच के फर्क को चुंबक के जरिए भी पता कर सकते हैं। सोने के अंदर चुंबकीय गुण नहीं होता है। अगर आप सोने के करीब चुंबक को लेकर आते हैं और वह उससे आकर्षित होता है, तो समझ लीजिए कि सोना नकली है।

Gold Purity Check: How to Check Gold Purity, Hallmark Jewelry at Home Know All Tips and Tricks in Hindi
सोने की शुद्धता और हॉलमार्क ज्वैलरी पहचान - फोटो : pixabay
आप इसकी गुणवत्ता का पता पानी के जरिए भी लगा सकते हैं। इसके लिए आपको सोने को पानी में डालना है। अगर पानी में डालने के बाद आपका सोना ऊपर की तरफ तैर रहा है, तो इसका मतलब सोना नकली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gold Purity Check: How to Check Gold Purity, Hallmark Jewelry at Home Know All Tips and Tricks in Hindi
सोने की शुद्धता और हॉलमार्क ज्वैलरी पहचान - फोटो : iStock

असली सोने की पहचान एसिड के जरिए भी की जा सकती है। इसके लिए आपको नाइट्रिक एसिड का इस्तेमाल करना होगा। आपको सोने के कुछ हिस्से पर इस एसिड को डालना है। अगर एसिड डालने के बाद कुछ असर दिखता है, तो समझ लीजिए कि सोना नकली है।

विज्ञापन
Gold Purity Check: How to Check Gold Purity, Hallmark Jewelry at Home Know All Tips and Tricks in Hindi
सोने की शुद्धता और हॉलमार्क ज्वैलरी पहचान - फोटो : iStock

सोने की गुणवत्ता की पहचान सिरके की मदद से भी की जा सकती है। इसके लिए आपको सिरके की कुछ बूंदों को सोने के ऊपर गिराना है। अगर सिरके का रंग बदलता है, तो इसका मतलब सोना नकली है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed