सब्सक्राइब करें

Bhagat Singh Jayanti 2022: शहीद भगत सिंह के क्रांतिकारी विचार

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 28 Sep 2022 10:02 AM IST
विज्ञापन
Bhagat Singh Jayanti 2022 Quotes Messages Wallpapers Images Facebook And Whatsapp Status in Hindi
भगत सिंह जयंती - फोटो : amar ujala

Bhagat Singh Jayanti 2022: भारत आज दुनिया के विकसित और ताकतवर देशों के साथ एक मंच पर गर्व के साथ खड़ा नजर आता है। भारतीय नेता, उद्योगपति, खिलाड़ी या कोई आम देशवासी हो, सभी को विश्व के अन्य देशों के नागरिकों की तरह ही समान अधिकार मिले हैं। लेकिन आज भारत जिस मुकाम पर है, उसका सबसे बड़ा श्रेय देश की उन वीर शहीदों और क्रांतिकारियों को जाता है, जिन्होंने अंग्रेजों की गुलामी की जंजीरों से भारत को आजादी दिलाई। आजादी का मतलब क्या है, यह हमें इसी मिट्टी में जन्में उन क्रांतिकारियों ने समझाया, जिन्होंने भले ही अपनी जान को हंसते हंसते बलिदान कर दिया लेकिन भारत का गर्व कम नहीं होने दिया। भारत पर कई साल अंग्रेजों ने हुकूमत की। खुद के ही देश में भारतीय अंग्रेजों के नियम कानूनों का पालन करते थे। लेकिन भगत सिंह और तमाम स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी की लौ को आग बना दिया। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा खोला। अंग्रेज भी उनसे डर गए, इसलिए भगत सिंह को तय तारीख से पहले ही गुपचुप तरीके से फांसी दे दी।



कहा जाता है कि जब भगत सिंह को फांसी दी जा रही थी, तो भी उनके चेहरे पर मुस्कान और गर्व था। आज उसी शहीद भगत सिंह की जयंती है। 28 सितंबर को जन्मे भगत सिंह के निधन वाले दिन को शहादत दिवस के तौर पर मनाया जाता है। भगत सिंह के क्रांतिकारी विचारों और भाषणों ने गुलाम भारत के युवाओं को आजादी के लिए उकसा दिया और स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में शामिल किया। भगत सिंह की जयंती के मौके पर जानिए उनके ऐसे ही क्रांतिकारी विचारों के बारे में, जो आप में बढ़ा देंगे देशभक्ति की भावना।  

Trending Videos
Bhagat Singh Jayanti 2022 Quotes Messages Wallpapers Images Facebook And Whatsapp Status in Hindi
भगत सिंह जयंती - फोटो : amar ujala

सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है
देखना है जोर कितना बाजु-ए-कातिल में है।

भगत सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhagat Singh Jayanti 2022 Quotes Messages Wallpapers Images Facebook And Whatsapp Status in Hindi
भगत सिंह जयंती - फोटो : amar ujala

कानून की पवित्रता तभी
तक बनी रह सकती है
जब तक वो लोगों की
इच्छा की अभिव्यक्ति करे।

भगत सिंह

Bhagat Singh Jayanti 2022 Quotes Messages Wallpapers Images Facebook And Whatsapp Status in Hindi
भगत सिंह जयंती - फोटो : amar ujala

जिंदगी तो अपने दम पर ही जी जाती है,
दूसरों के कंधों पर तो सिर्फ जनाजे उठाए जाते हैं।

भगत सिंह

विज्ञापन
Bhagat Singh Jayanti 2022 Quotes Messages Wallpapers Images Facebook And Whatsapp Status in Hindi
भगत सिंह जयंती - फोटो : amar ujala

राख का हर एक कण
मेरी गर्मी से गतिमान है
मैं एक ऐसा पागल हूं
जो जेल में भी आजाद है।

भगत सिंह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed