Independence Day 2022 Patriotic Slogans: 8 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन के 80 साल पूरे हो गए। देश के राष्ट्रपति महात्मा गांधी ने अंग्रेजो की गुलामी से भारत को आजाद कराने के लिए 8 अगस्त 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी। ये आंदोलन पूरे देश में आग की तरह फैला। आंदोलन की शुरुआत में महात्मा गांधी ने 'करो या मरो' का नारा दिया था। हर घर से देशभक्ति की आवाज बुलंद होने लगी। कई देशभक्तों ने ऐसे नारे दिए जो आजादी की मांग कर रहे लोगों में जोश, खून में उबाल ला देने वाले थे। आंदोलन में उठी बुलंद आवाजों से ब्रिटिश हुकूमत भी हिल गयी। कई बड़े नेताओं और स्वतंत्रता संग्राम में शामिल क्रांतिकारियों को अंग्रेजों के खिलाफ आवाज उठाने के कारण जेल में डाल दिया गया। देश के इतिहास में भारत की आजादी के लिए उठी आवाजे, नारे बहुत महत्वपूर्ण रहे। 15 अगस्त 1949 को आखिरकार भारतीय को संघर्ष उस समय खत्म हो गया जब अंग्रेजों की गुलामी से देश आजाद हो गया। इस स्वतंत्रता दिवस पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस मौके पर आप देशभक्ति के जज्बे को बढ़ा देने वाले आजादी के नारे लगा सकते हैं।
Independence Day: इस स्वतंत्रता दिवस बच्चों को याद कराएं देशभक्ति के नारे, जोश और देशप्रेम से हैं परिपूर्ण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंकलाब जिंदाबाद
भगत सिंह
सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है
बिस्मिल अजीमाबादी
स्वराज्य हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है
बालगंगाधर तिलक
सारे जहां से अच्छा, हिंदुस्तान हमारा
इकबाल