{"_id":"61d7f40aa60ea279ab3521e1","slug":"bipasha-basu-birthday-net-worth-2022-income-luxurious-life-car-celebrity-lifestyle","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज का सेलिब्रेटी लाइफस्टाइल: करोड़ों की कार की शौकीन हैं बिपाशा बसु, जानिए कितनी संपत्ति की हैं मालकिन","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
आज का सेलिब्रेटी लाइफस्टाइल: करोड़ों की कार की शौकीन हैं बिपाशा बसु, जानिए कितनी संपत्ति की हैं मालकिन
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Fri, 07 Jan 2022 01:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bipasha basu
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिपाशा बसु आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। अपनी फिटनेस और ग्लैमर के लिए मशहूर बिपाशा ने करण सिंह ग्रोवर से शादी की है। लंबे समय से फिल्मों से दूर बिपाशा महंगी गाड़ियों की भी शौकीन हैं। फिल्मों और मॉडलिंग के जरिए फैंस बनाने वाली बिपाशा के जन्मदिन पर जानिए कितनी संपत्ति की मालकिन हैं वो।
2 of 5
बिपाशा बसु
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
बिपाशा बसु ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत साल 2001 में फिल्म अजनबी से की थी। जिसमे वो करीना कपूर, अक्षय कुमार और बॉबी देओल के साथ अभिनय करती दिखीं थीं। सांवली सलोनी बिपाशा ने पहली ही फिल्म से फैंस के दिल में जगह बना ली थी। वहीं उनकी दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म राज थी। जिसके बाद वो सफलता के पायदान पर चढ़ती चली गईं।
3 of 5
Bipasha Basu
- फोटो : twitter
एक रिपोर्ट्स के मुताबिक बिपाशा बसु की कुल संपत्ति 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। यानी कि भारतीय रुपये में करीब 113 करोड़ रुपये। इसके साथ ही लक्जरी लाइफस्टाइल जी रहीं बिपाशा बसु का मुंबई में करीब 16 करोड़ का आलीशान घर है। इसके अलावा वो रियल स्टेट में भी अपनी संपत्ति का निवेश करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bipasha basu
साथ ही बिपाशा को लक्जरी लाइफस्टाइल में महंगी कारों का भी शौक है। उनकी कारों में porshe cayenne है। जिसकी कीमत करीब 70 लाख से 1.5 करोड़ के बीच होती है। इसके अलावा उनकी ऑडी Q7 है। साथ ही 25 लाख की वॉल्क्सवैगन बीटल भी शामिल है।
विज्ञापन
5 of 5
bipasha basu
बिपाशा बसु फिल्मों के काम करने का करोड़ों रुपये चार्ज करती हैं। इसके साथ ही किसी विज्ञापन की शूटिंग के लिए भी उनकी रकम अच्छी खासी होती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।