टीवी सीरियल 'दिल मिल गए' और 'कुबुल है' से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाले करण सिंह ग्रोवर का आज जन्मदिन है। 23 फरवरी को जन्मे हैंडसम हंक करण सिंह ग्रोवर अलोन और हेट स्टोरी जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। उनकी अपनी अच्छी फैन फॉलोइंग है। करण सिंह ग्रोवर अक्सर अपने लुक्स, स्टाइल, बाॅडी के लिए चर्चा में बने रहते हैं। वहीं उन्होंने बाॅलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु से शादी की है और दोनों हैप्पी मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं। इसके पहले करण दो शादियां कर चुके थे। करण सिंह ग्रोवर की पिछली दोनों शादियां असफल रहीं। तलाक के बाद उन्होंने तीसरी शादी बिपाशा बसु से की। बिपाशा बसु अक्सर पति करण के साथ रोमांटिक और मस्ती करते तस्वीरें शेयर करती हैं। करण सिंह ग्रोवर खुद में टीवी का एक बड़ा नाम है लेकिन क्या आपको पता है कि फिल्म अभिनेत्री बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर में से कौन ज्यादा कमाई करता है? दोनों की नेटवर्थ कितनी है? अगली स्लाइड्स में जानिए करण सिंह ग्रोवर और पत्नी बिपाशा बसु में से कौन हैं ज्यादा अमीर?
आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु की कुल संपत्ति है कितनी? जानिए कौन करता है ज्यादा कमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु की नेटवर्थ
बिपाशा बसु अब फिल्मों में कम नजर आती हैं लेकिन मॉडलिंग और ब्रांड एंडोमेंट के जरिए बिपाशा बसु ने अब तक करोड़ों की संपत्ति बना ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिपाशा बसु की नेटवर्थ 15 मिलियन डॉलर यानी करीब 110 करोड़ से ज्यादा है। वहीं उनके हैंडसम पति करण सिंह ग्रोवर भी काफी अमीर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण सिंह ग्रोवर की कुल संपत्ति 30 मिलियन यानी भारतीय रुपये में 219 करोड़ है। शादी के बाद करण सिंह ग्रोवर की नेटवर्थ में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की कमाई
करण सिंह ग्रोवर मॉडलिंग-एक्टिंग और ब्रांड एंडोर्समेंट से मोटी कमाई करते हैं। इसके अलावा अक्सर उन्हें इंस्टाग्राम अकाउंट पर पेंटिंग करते भी देखा जाता है। करण सिंह ग्रोवर के फिटनेस वीडियो काफी पसंद किए जाते हैं। बिपाशा बसु भी कई मल्टी नेशनल कंपनियों के विज्ञापन से मोटी कमाई करती हैं।
करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा का कार कलेक्शन
एक्टर करण सिंह ग्रोवर के पास महंगी गाड़ियों का कलेक्शन है, जिसमें 81 लाख की ऑडी क्यू7 और 28 लाख रुपए की एक टोयोटा फॉर्च्यूनर है। बिपाशा के पास भी अपनी पसंदीदा लग्जरी कारों का अच्छा कलेक्शन है। बिपाशा बसु के कार कलेक्शन में पॉर्श कायेन है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। इसके अलावा ऑडी, वॉक्सवैगन बीटल भी है।
करण और बिपाशा का आलीशान घर
करण सिंह ग्रोवर का मुंबई के पॉश इलाके में एक शानदार लग्जरी फ्लैट है। बिपाशा के पास भी मुंबई में करीब 16 करोड़ रुपये का आलीशान घर है। बिपाशा रियल स्टेट में भी निवेश करती हैं।