फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक थीं जयपुर की महारानी, आखिरी वक्त में रह गई थीं अकेली

Wed, 23 May 2018 03:27 PM IST
श्रीलता बिश्वास, अमर उजाला
श्रीलता बिश्वास, अमर उजाला Updated Wed, 23 May 2018 03:27 PM IST
विज्ञापन
birthday special gayatri devi life facts
गायत्री देवी

दुनिया की खूबसूरत महिलाओं में से एक जयपुर की पूर्व महारानी गायत्री देवी का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 23 मई 1919 को लंदन में हुआ था। गायत्री देवी के जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी से जुड़ी ऐसी बातें जिनके बारे में आप नहीं जानते होंगे।

birthday special gayatri devi life facts
गायत्री देवी - फोटो : अमर उजाला

वोग मैग्जीन ने गायत्री देवी को दुनिया की दस सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में शुमार कर चुकी है। गायत्री देवी के पिता कूच बिहार के राजा थे और उनकी मां इंद्रा राजे बरोड़ा की मराठा राजकुमारी थीं। गायत्री देवी की पढ़ाई शांति निकेतन और स्विट्जरलैंड में हुई थी। बचपन से ही उन्हें खेलकूद का काफी शौक था। 

birthday special gayatri devi life facts
गायत्री देवी

गायत्री देवी एक शानदार महल में पली बढ़ी थीं और उनके महल में करीब 500 नौकर काम करते थे। गायत्री देवी के दोस्तों और परिवार के बीच उनका आयशा नाम भी काफी फेमस था। बता दें कि गायत्री देवी बहुत अच्छी पोलो प्लेयर थीं। इसके साथ ही उन्हे कारों और शिकार का भी शौक था। गायत्री देवी ने जब पहली बार चीते का शिकार किया था तब उनकी उम्र 12 साल थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
birthday special gayatri devi life facts
गायत्री देवी

गायत्री देवी ने ही पहली मर्सिडीज बेंज W126 और 500 SEL भारत इम्पोर्ट करवाई थी। बाद में वो कार मलेशिया भेज दी गई थी। इतना ही नहीं उनके पास बहुत सी रॉल्स रॉयस और एक एयर क्राफ्ट भी था। गायत्री देवी की शादी जयपुर के राजा मानसिंह से हुई थी। वो जयपुर की तीसरी महारानी थीं। वो मानसिंह से पहली बार पोलो ग्राउंड में मिली थीं। शादी के समय गायत्री देवी की उम्र 21 साल थी। बताया जाता है कि मानसिंह उन्हें देखते ही उनसे प्यार कर बैठे थे। 

विज्ञापन
birthday special gayatri devi life facts
गायत्री देवी

अपने समय में गायत्री देवी के खूबसूरती के चर्चे दूर-दूर तक थे। बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन भी महारानी गायत्री देवी के दीवाने थे जिनकी एक झलक पाने के लिए वो बेताब रहते थे। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा था, 'वो रेशमी परिधान में पोलो ग्राउंड पहुंचती थीं जिन्हें देखने के लिए मैं ग्राउंड में जाया करता था। मैं मैच नहीं बल्कि उन्हें देखने के लिए जाया करता था।' एक बार जब अमिताभ शूटिंग के दौरान जयपुर थे तो गायत्री देवी ने उन्हें खाने पर भी बुलाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed