फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar House: अक्षय कुमार के घर के सामने फाइव स्टार होटल भी फेल, यकीन न आए तो खुद देख लें तस्वीरें

Mon, 09 Sep 2024 04:02 PM IST
शिवानी अवस्थी अक्षय कुमार के सपनों के आशियाने को पत्नी ट्विंकल से अपने
अक्षय कुमार के सपनों के आशियाने को पत्नी ट्विंकल से अपने Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 09 Sep 2024 04:02 PM IST
सार

अक्षय कुमार के घर की कीमत लगभग 80 करोड़ रुपये बताई जाती है। अभिनेता के भव्य बंगले के ग्राउंड फ्लोर पर लिविंग एरिया, डाइनिंग रूम, किचन, अक्षय का क्लोजेट और होम थिएटर है।

विज्ञापन
Bollywood Actor Akshay Kumar Sea Facing Lavish House in Mumbai Inside Photos
अक्षय कुमार का घऱ - फोटो : instagram/akshaykumar

Akshay Kumar Sea Facing Lavish House: अक्षय कुमार अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना और दोनों बच्चों आरव व नितारा के साथ मुंबई के अंधेरी वेस्ट में रहते हैं। यहां लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में उनका दो मंजिला आलीशान घर है। अभिनेता का आलीशान बंगला जुहू में समुद्र किनारे हैं। अक्षय कुमार के सी फेसिंग घर का इंटीरियर उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने किया है। अक्षय कुमार के घर की कीमत लगभग 80 करोड़ रुपये बताई जाती है। अभिनेता के भव्य बंगले के ग्राउंड फ्लोर पर लिविंग एरिया, डाइनिंग रूम, किचन, अक्षय का क्लोजेट और होम थिएटर है। घर में आलीशान और भव्य बागीचा भी बना है। जहां अक्षय बाॅलीवुड सेलेब्स के साथ वॉलीबॉल खेलते नजर आ चुके हैं। वहीं घर के फर्स्ट फलोर पर उनका और  बच्चों का बेडरूम,  पैंट्री, ट्विंकल खन्ना का आफिस, जिसमें शानदार लाइब्रेरी बनी है और बालकनी शामिल है।


 

Bollywood Actor Akshay Kumar Sea Facing Lavish House in Mumbai Inside Photos
अक्षय कुमार का घऱ - फोटो : instagram/akshaykumar

अक्षय के घर का इंटीरियर आर्गेनिक थीम पर

घर की सजावट मार्डन चीजों के साथ ही पारंपरिक तरीके से की गई है। घर के लिविंग एरिया से गार्डन तक में खूबसूरत दक्षिण भारतीय चांदी की मूर्ति और यूरोपीय शैली की मूर्तियां देखने को मिल जाएगी, जो उनके घर की भव्यता को बढ़ाती हैं। घर की सजावट आर्गेनिक थीम पर की गई है। घर में अलग-अलग डिजाइन के सोफे लगे हैं, वहीं मैचिंग प्रिंट्स के पर्दों का इस्तेमाल किया गया है।

Bollywood Actor Akshay Kumar Sea Facing Lavish House in Mumbai Inside Photos
अक्षय कुमार का घऱ - फोटो : instagram/akshaykumar

मूर्तियों और खूबसूरत पेंटिंग से सजावट

घर के लिविंग एरिया के बाहर भगवान गणेश की बड़ी सी सुंदर मूर्ति लगी हुई है। वहीं लिविंग रूम के अंदर हनुमान जी की प्रतिमा दिखाई देती है। घर में बेज कलर के सोफे और अलग-अलग तरह की आकर्षक पेंटिंग से सजावट की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actor Akshay Kumar Sea Facing Lavish House in Mumbai Inside Photos
अक्षय कुमार का घर - फोटो : Instagram

ट्विंकल खन्ना का आफिस और लाइब्रेरी 

सबसे अधिक तस्वीरें ट्विंकल खन्ना के आफिस की देखने को मिल जाती है, जो कि उनके घर पर ही बना हुआ है। ट्विंकल खन्ना राइटर हैं, जिनकी कई किताबें छप चुकी हैं। उनके दफ्तर में इसकी झलक दिखती है। ट्विंकल खन्ना के आफिस  में एक लाइब्रेरी बनी हुई है। पेंटिंग और डेकोरेटिव आइटम से दफ्तर को सजाया गया है। साथ ही यहां आरामदायक फर्नीचर और बड़ा सा बेड  स्टाइल झूला लगा है, जहां अक्षय की पत्नी सबसे अधिक समय बिताती हैं।

विज्ञापन
Bollywood Actor Akshay Kumar Sea Facing Lavish House in Mumbai Inside Photos
अक्षय कुमार का घऱ - फोटो : instagram/akshaykumar

अक्षय कुमार के बेडरूम की तस्वीरें

अक्षय और ट्विंकल के बेडरूम की सुंदरता देखते ही बनती है। फर्श से लेकर छत तक उनके बेडरूम में कांच की खिड़कियां लगी हैं जो बाहर के बगीचे को दिखाती हैं। हल्की येलो लाइट और यूनिक डिजाइन इसकी सुंदरता को बढ़ाती है। दीवारों पर एलिफेंट प्रिंट दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed