Home Decor Ideas Without Drilling : आजकल कई लोग पढ़ाई, नौकरी या बिजनेस के कारण शहर से दूर किराए के घर में रहते हैं। वह अपने लिए किराए पर ठिकाना तो तलाश लेते हैं लेकिन इसे आशियाना बनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। किराए के घर में सजावट करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है क्योंकि मकान मालिक अक्सर दीवार में कील या ड्रिल करने की अनुमति नहीं देते।
Rental Home Decor: कम खर्च में किराए का घर बनाएं खूबसूरत, ये डेकोरेशन हैक्स आएंगे काम
Home Decor Ideas : किराए के घर में सजावट करने के लिए आप वॉल स्टिकर, रिमूवेबल वॉलपेपर, कमांड हुक, फेयरी लाइट्स और इंडोर प्लांट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये तरीके दीवार में कील या ड्रिल किए बिना घर को खूबसूरत बनाने में मदद करते हैं और जरूरत पड़ने पर आसानी से हटाए भी जा सकते हैं।
वॉल स्टिकर और रिमूवेबल वॉलपेपर
अगर आप दीवारों को नया लुक देना चाहते हैं, तो वॉल स्टिकर और रिमूवेबल वॉलपेपर सबसे अच्छा विकल्प हो सकते हैं। यह तरीका कमरे को तुरंत फ्रेश और आकर्षक लुक देता है। इनकी खास बात है कि ये आसानी से लग जाते हैं। इन्हें हटाने पर दीवार खराब नहीं होती। साथ ही कई डिजाइन और रंगों में उपलब्ध होते हैं।
फोटो और आर्ट डिस्प्ले
आप अपनी यादों और पसंदीदा तस्वीरों को फोटो क्लिप्स या फोटो स्टैंड के जरिए भी सजा सकते हैं। इससे घर का माहौल पर्सनल और खूबसूरत बन जाता है।
कमांड हुक और एडहेसिव हुक
कमांड हुक या एडहेसिव हुक किराए के घर के लिए बेहद उपयोगी होते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इन्हें हटाने पर दीवार पर कोई निशान नहीं पड़ता। इनकी मदद से आप फोटो फ्रेम, घड़ी और छोटे डेकोरेटिव आइटम आसानी से टांग सकते हैं।
मल्टी-फंक्शनल फर्नीचर चुनें
छोटे या किराए के घर के लिए मल्टी-फंक्शनल फर्नीचर बेहद उपयोगी होता है। यह जगह बचाने के साथ घर को आधुनिक और व्यवस्थित बनाता है। स्टोरेज बेड, फोल्डेबल टेबल और सोफा कम बेड जैसे मल्टी फंक्शनल फर्नीचर अपना सकते हैं।
फेयरी लाइट्स से बनाएं खूबसूरत माहौल
फेयरी लाइट्स किसी भी कमरे को कोज़ी और स्टाइलिश बना सकती हैं। आप इन्हें बेड के पीछे, खिड़की के आसपास और दीवार के कोने में लगा सकते हैं। यह कम खर्च में घर को कैफे जैसा माहौल दे सकती हैं।
इंडोर प्लांट्स का इस्तेमाल
इंडोर प्लांट्स घर की सजावट के साथ-साथ वातावरण को भी बेहतर बनाते हैं। आप मनी प्लांट, स्नेक प्लांट और सुकुलेंट जैसे पौधों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये पौधे घर को नेचुरल और फ्रेश लुक देते हैं।
बजट डेकोर टिप
अगर आपका बजट कम है, तो आप DIY डेकोरेशन आइडिया भी अपना सकते हैं। जैसे, पुराने जार से लैंप बनाना, हैंडमेड वॉल आर्ट और कुशन कवर बदलना। यह छोटे बदलाव भी घर की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X