सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Rental Home Decor: कम खर्च में किराए का घर बनाएं खूबसूरत, ये डेकोरेशन हैक्स आएंगे काम

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Wed, 11 Mar 2026 08:00 PM IST
सार

Home Decor Ideas : किराए के घर में सजावट करने के लिए आप वॉल स्टिकर, रिमूवेबल वॉलपेपर, कमांड हुक, फेयरी लाइट्स और इंडोर प्लांट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये तरीके दीवार में कील या ड्रिल किए बिना घर को खूबसूरत बनाने में मदद करते हैं और जरूरत पड़ने पर आसानी से हटाए भी जा सकते हैं।

विज्ञापन
Budget Friendly Home Decor Ideas For Rented House Without Damaging Walls
बिना दीवार पर कील ठोके घर की सजावट कैसे करें - फोटो : Amar ujala

Home Decor Ideas Without Drilling : आजकल कई लोग पढ़ाई, नौकरी या बिजनेस के कारण शहर से दूर किराए के घर में रहते हैं। वह अपने लिए किराए पर ठिकाना तो तलाश लेते हैं लेकिन इसे आशियाना बनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। किराए के घर में सजावट करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है क्योंकि मकान मालिक अक्सर दीवार में कील या ड्रिल करने की अनुमति नहीं देते।



ऐसे में कई लोग सोचते हैं कि वे अपने घर को खूबसूरत कैसे बनाएं। किराए के घर में रहने का मतलब यह नहीं है कि आप अपने घर को सजाकर खूबसूरत नहीं बना सकते। अगर आप सही सजावट के हैक्स अपनाते हैं, तो बिना दीवार खराब किए भी अपने घर को स्टाइलिश और आरामदायक बना सकते हैं।

यहां कुछ कुछ आसान होम डेकोरेशन हैक्स बताए जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप बिना दीवार खराब किए भी अपने घर को स्टाइलिश बना सकते हैं।
 

Trending Videos
Budget Friendly Home Decor Ideas For Rented House Without Damaging Walls
वॉल स्टिकर और रिमूवेबल वॉलपेपर - फोटो : adobe stock

वॉल स्टिकर और रिमूवेबल वॉलपेपर

अगर आप दीवारों को नया लुक देना चाहते हैं, तो वॉल स्टिकर और रिमूवेबल वॉलपेपर सबसे अच्छा विकल्प हो सकते हैं। यह तरीका कमरे को तुरंत फ्रेश और आकर्षक लुक देता है। इनकी खास बात है कि ये आसानी से लग जाते हैं। इन्हें हटाने पर दीवार खराब नहीं होती। साथ ही कई डिजाइन और रंगों में उपलब्ध होते हैं। 

 

फोटो और आर्ट डिस्प्ले

आप अपनी यादों और पसंदीदा तस्वीरों को फोटो क्लिप्स या फोटो स्टैंड के जरिए भी सजा सकते हैं। इससे घर का माहौल पर्सनल और खूबसूरत बन जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Budget Friendly Home Decor Ideas For Rented House Without Damaging Walls
मल्टी-फंक्शनल फर्नीचर चुनें - फोटो : freepik

कमांड हुक और एडहेसिव हुक

कमांड हुक या एडहेसिव हुक किराए के घर के लिए बेहद उपयोगी होते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इन्हें हटाने पर दीवार पर कोई निशान नहीं पड़ता। इनकी मदद से आप फोटो फ्रेम, घड़ी और छोटे डेकोरेटिव आइटम आसानी से टांग सकते हैं।

 

मल्टी-फंक्शनल फर्नीचर चुनें

छोटे या किराए के घर के लिए मल्टी-फंक्शनल फर्नीचर बेहद उपयोगी होता है। यह जगह बचाने के साथ घर को आधुनिक और व्यवस्थित बनाता है। स्टोरेज बेड, फोल्डेबल टेबल और सोफा कम बेड जैसे मल्टी फंक्शनल फर्नीचर अपना सकते हैं।

Budget Friendly Home Decor Ideas For Rented House Without Damaging Walls
फेयरी लाइट्स से बनाएं खूबसूरत माहौल - फोटो : adobe

फेयरी लाइट्स से बनाएं खूबसूरत माहौल

फेयरी लाइट्स किसी भी कमरे को कोज़ी और स्टाइलिश बना सकती हैं। आप इन्हें बेड के पीछे, खिड़की के आसपास और दीवार के कोने में लगा सकते हैं। यह कम खर्च में घर को कैफे जैसा माहौल दे सकती हैं।

 

इंडोर प्लांट्स का इस्तेमाल

इंडोर प्लांट्स घर की सजावट के साथ-साथ वातावरण को भी बेहतर बनाते हैं। आप मनी प्लांट, स्नेक प्लांट और सुकुलेंट जैसे पौधों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये पौधे घर को नेचुरल और फ्रेश लुक देते हैं।

विज्ञापन
Budget Friendly Home Decor Ideas For Rented House Without Damaging Walls
होम डेकोर - फोटो : Instagram

बजट डेकोर टिप

अगर आपका बजट कम है, तो आप DIY डेकोरेशन आइडिया भी अपना सकते हैं। जैसे, पुराने जार से लैंप बनाना, हैंडमेड वॉल आर्ट और कुशन कवर बदलना। यह छोटे बदलाव भी घर की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed