सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

LPG Gas Saving Hacks: जल्दी खत्म हो जाती है गैस? रसोई में अपनाएं ये 8 आदतें, महीनों चलेगा सिलेंडर

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Fri, 13 Mar 2026 12:58 PM IST
सार

LPG Gas: LPG सिलेंडर की खपत कम करने के लिए खाना बनाते समय बर्तन को ढककर पकाना, प्रेशर कुकर का ज्यादा उपयोग करना, सही आकार के बर्तन चुनना और गैस की लौ को जरूरत के हिसाब से रखना जैसे उपाय अपनाए जा सकते हैं। इन छोटी आदतों से गैस की बचत हो सकती है और सिलेंडर ज्यादा समय तक चल सकता है।

विज्ञापन
LPG Gas Cylinder Saving Tips Rasoi Gas Bachane ke Tarike
LPG सिलेंडर कम इस्तेमाल करने के लिए क्या करें? - फोटो : Adobe

 

Gas Kaise Bachaye: मिडिल ईस्ट में युद्ध जैसे हालात का असर भारत में भी दिख रहा है। यहां कई शहरों में एलपीजी गैस की किल्लत हो रही है। ऐसे में सबसे जरूरी है कि आप गैस की खपत कम करें।एलपीजी गैस सिलेंडर रसोई का सबसे जरूरी हिस्सा बन चुका है। लेकिन घर की जरूरतें इतनी होती हैं कि गैस सिलेंडर जल्दी खत्म हो जाता है। किचन में आपकी छोटी छोटी आदतें भी गैस की खपत बढ़ा देती हैं। हालांकि अगर आप कुछ आसान बदलाव कर लें और तो गैस की बचत की जा सकती है और सिलेंडर ज्यादा समय तक चल सकता है। आइए जानते हैं ऐसी 8 आदतें जिनसे गैस की खपत कम की जा सकती है।

Trending Videos
LPG Gas Cylinder Saving Tips Rasoi Gas Bachane ke Tarike
प्रेशर कुकर का ज्यादा इस्तेमाल करें - फोटो : Adobe stock

बर्तन को ढककर खाना पकाएं

खाना बनाते समय अगर बर्तन को ढककर पकाया जाए तो गर्मी बाहर नहीं निकलती और खाना जल्दी पक जाता है। इससे गैस की खपत कम होती है।


प्रेशर कुकर का ज्यादा इस्तेमाल करें

प्रेशर कुकर में खाना जल्दी पकता है क्योंकि इसमें भाप और दबाव का इस्तेमाल होता है। इसलिए दाल, चावल और सब्जियां प्रेशर कुकर में पकाने से गैस की बचत हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
LPG Gas Cylinder Saving Tips Rasoi Gas Bachane ke Tarike
जरूरत के हिसाब से गैस की लौ रखें - फोटो : Adobe stock

जरूरत के हिसाब से गैस की लौ रखें

कई लोग तेज आंच पर खाना बनाते हैं, तो कुछ लोग लो फ्लेम ही रखते हैं। लेकिन हर डिश के लिए तेज या धीमी आंच जरूरी नहीं होती। खाना पकाते समय मध्यम आंच रखना बेहतर होता है।


सही आकार के बर्तन का इस्तेमाल करें

अगर छोटा बर्तन बड़े बर्नर पर रखा हो, तो गैस की गर्मी बाहर निकल जाती है। इसलिए हमेशा बर्नर के हिसाब से बर्तन का आकार चुनें।

LPG Gas Cylinder Saving Tips Rasoi Gas Bachane ke Tarike
पहले से भिगो दें अनाज - फोटो : Adobe Stock

पहले से तैयारी कर लें

कुछ लोग गैस जलाकर कढ़ाई या बर्तन चढ़ा देते हैं और साथ में सब्जी काटते या मसाला तैयार करते हैं। ऐस करने से गैस बेवजह जलती रहती है। इसलिए खाना बनाने से पहले सारी तैयारी कर लेना बेहतर होता है।


भिगोकर पकाएं

खड़ा अनाज जैसे दाल, चावल, छोला या राजमा जैसी चीजें बनाने के लिए गैस पर रख देते हैं तो उसे पकने में वक्त लगता है लेकिन अगर इन्हें पहले भिगो दिया जाए और उसके बाद पकाया जाए तो जल्दी पक जाते हैं और गैस भी कम लगती है। 
 

विज्ञापन
LPG Gas Cylinder Saving Tips Rasoi Gas Bachane ke Tarike
एक साथ खाना बनाएं - फोटो : Adobe stock

बर्नर की सफाई रखें

अगर गैस बर्नर गंदा हो जाए, तो लौ सही तरीके से नहीं निकलती। इससे गैस ज्यादा खर्च हो सकती है। इसलिए बर्नर की नियमित सफाई जरूरी है।


एक साथ खाना बनाने की आदत

अगर संभव हो तो एक साथ कई चीजें पकाने की योजना बनाएं। इससे बार-बार गैस जलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

 

टिप- गैस सिलेंडर की पाइप और रेगुलेटर को समय-समय पर चेक करना भी जरूरी है, ताकि गैस का अनावश्यक रिसाव न हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed