सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Hill Station Travel Mistakes: गर्मियों में पहाड़ों में घूमने का प्लान है? ये 7 गलतियां भारी पड़ सकती हैं

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Fri, 13 Mar 2026 10:55 AM IST
सार

Summer Travel Tips: पहाड़ों की यात्रा के दौरान मौसम की जानकारी न लेना, जरूरी सामान साथ न रखना, पर्याप्त पानी न पीना, ऊंचाई के हिसाब से शरीर को एडजस्ट न करना और सुरक्षा नियमों को नजरअंदाज करना जैसी गलतियों से बचना चाहिए। इन बातों का ध्यान रखने से यात्रा सुरक्षित और आरामदायक बन सकती है।

विज्ञापन
Hill Station Travel Mistakes To Avoid During Summer Travel Tips In Hindi
गर्मियों में पहाड़ों के सफर में रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : Adobe

 

Hill Station Summer Travel Tips गर्मियों का मौसम आते ही कई लोग पहाड़ों की सैर का प्लान बनाने लगते हैं। पहाड़ों की ठंडी हवा, खूबसूरत नजारे और सुकून भरा माहौल लोगों को हिल स्टेशनों की ओर आकर्षित करता है। पहाड़ों की यात्रा बेहद खूबसूरत अनुभव हो सकती है लेकिन कई बार यात्रा के दौरान कुछ छोटी-छोटी गलतियां पूरी ट्रिप का मजा खराब कर सकती हैं।

गर्मियों में यात्रा के दौरान परेशानियों से बचना है तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। अगर आप गर्मियों में पहाड़ों पर घूमने जा रहे हैं, तो इन 7 आम गलतियों से बचना जरूरी है। इन गलतियों को ध्यान में रखकर आप अपनी यात्रा को सुरक्षित और यादगार बना सकते हैं।
 

Trending Videos
Hill Station Travel Mistakes To Avoid During Summer Travel Tips In Hindi
जरूरी सामान ले जाना न भूलें - फोटो : Adobe

मौसम की जानकारी न लेना

पहाड़ों का मौसम बहुत जल्दी बदल सकता है। अगर आप बिना मौसम की जानकारी लिए यात्रा पर निकलते हैं तो बारिश या ठंड से परेशानी हो सकती है। इसलिए यात्रा से पहले मौसम का अपडेट जरूर चेक करें।


जरूरी सामान साथ न रखना

कई लोग ट्रिप पर जाते समय जरूरी चीजें साथ रखना भूल जाते हैं। जैसे, गर्म कपड़े, फर्स्ट एड किट, टॉर्च और पावर बैंक। इन चीजों को अपने बैग में जरूर रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hill Station Travel Mistakes To Avoid During Summer Travel Tips In Hindi
गर्मियों में पहाड़ों पर ज्यादा थकाने वाली एक्टिविटी करना - फोटो : Freepik

पानी कम पीना

ऊंचाई वाले इलाकों में शरीर जल्दी थक सकता है। अगर आप पर्याप्त पानी नहीं पीते, तो डिहाइड्रेशन और थकान महसूस हो सकती है।

 
ज्यादा थकाने वाली एक्टिविटी करना

पहाड़ों में ट्रैकिंग और एडवेंचर एक्टिविटी करना मजेदार होता है, लेकिन अपनी क्षमता से ज्यादा एक्टिविटी करना नुकसानदायक हो सकता है।

 

Hill Station Travel Mistakes To Avoid During Summer Travel Tips In Hindi
नेटवर्क और बैटरी का ध्यान न रखना - फोटो : Adobe stock

लोकल गाइड की सलाह न मानना

पहाड़ों में कई जगह रास्ते मुश्किल हो सकते हैं। ऐसे में लोकल गाइड या प्रशासन की सलाह को नजरअंदाज करना जोखिम भरा हो सकता है।


नेटवर्क और बैटरी का ध्यान न रखना

कई पहाड़ी इलाकों में मोबाइल नेटवर्क कमजोर हो सकता है। इसलिए फोन को चार्ज रखें और जरूरत हो तो ऑफलाइन मैप डाउनलोड कर लें।

विज्ञापन
Hill Station Travel Mistakes To Avoid During Summer Travel Tips In Hindi
पर्यावरण का ध्यान न रखना - फोटो : Instagram

पर्यावरण का ध्यान न रखना

पहाड़ों की खूबसूरती बनाए रखने के लिए पर्यावरण का ध्यान रखना जरूरी है। कूड़ा-कचरा फैलाने से बचें और प्राकृतिक जगहों को साफ रखें।


ट्रैवल टिप- अगर आप पहली बार पहाड़ों की यात्रा कर रहे हैं, तो पहले से अच्छी तरह ट्रिप प्लानिंग करना बेहतर होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed