आईपीएल 2022 का आगाज हो गया है। आईपीएल की टीमें अपने-अपने धुरंधरों के साथ मैदान में उतर रही हैं। मैदान में अपने खेल के साथ ही लुक्स से भी सुर्खियों में रहने वाले शिखर धवन ने इस बार 'शाकाल' लुक लिया है। इस के पहले के मैचों में शिखर धवन 'गब्बर लुक' में नजर आते रहे हैं। शिखर धवन को पंजाब किंग्स ने करोड़ों में खरीदा है। अब तक आईपीएल सीजन में शिखर धवन ने 192 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 5784 रन बनाए। शिखर के फैंस को उम्मीद है कि इस सीजन में शिखर अपने 6000 रन पूरे कर सकते हैं। शिखर धवन भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज हैं। उनका क्रिकेट करियर जितना शानदार है, उतनी ही लग्जरी उनकी लाइफस्टाइल है। शिखर धवन को टीम इंडिया के रईस खिलाड़ियों में गिना जाता है। 5 दिसंबर 1982 में जन्मे शिखर धवन दिल्ली के रहने वाले हैं। वह व्यवसायी परिवार से ताल्लुक रखते हैं लेकिन उन्होंने अपने दम पर एक शानदार लग्जरी लाइफ बना ली है। चलिए जानते हैं शिखर धवन की कमाई, उनके घर, गाड़ियों के कलेक्शन और नेट वर्थ के बारे में।
आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: शिखर धवन करते हैं कितनी कमाई? जानिए नेट वर्थ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिखर धवन का क्रिकेट करियर
शिखर धवन पहली बार लाइमलाइट में साल 2004 में आए, जब उनका सिलेक्शन अंडर 19 टीम में हुआ। उस साल हुए अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में धवन ने सात इनिंग में 505 रन बनाए। अपनी शानदार परफॉर्मेंस के बाद भी धवन को भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बनने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। उन्होंने साल 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओडीआई डेब्यू किया था। साल 2013 में टेस्ट डेब्यू किया था और वेस्टइंडीज के खिलाफ टी 20 डेब्यू किया था।
आईपीएल 2022 शिखर धवन की कीमत
आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स की टीम ने शिखर धवन को 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। धवन ने इसके पहले राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी खेला है।
शिखर धवन का घर
क्रिकेटर शिखर धवन का दिल्ली में शानदार घर है। उनके घर की कीमत लगभग 6 करोड़ रुपये है। दिल्ली के अलावा भी कई अन्य शहरों में धवन की संपत्ति है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिखर धवन का ऑस्ट्रेलिया में एक अपार्टमेंट है। इस घर में उनकी पत्नी और बच्चे रहते थे।
शिखर धवन का कार कलेक्शन
शिखर धवन के पास कई लग्जरी कारें हैं। उनकी गाड़ियों के कलेक्शन में ऑडी ए6, बीएमडब्ल्यू 6 जीटी, रेंज रोवर स्पोर्ट्स और एक करोड़ की मर्सिडीज कार खरीदी थी।