{"_id":"5e759bbb8ebc3e728a436d10","slug":"chaitra-navratri-2020-why-sendha-namak-is-allowed-in-navratri-fast","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chaitra Navratri 2020: आखिर व्रत में सेंधा नमक का इस्तेमाल क्यों किया जाता है?","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Chaitra Navratri 2020: आखिर व्रत में सेंधा नमक का इस्तेमाल क्यों किया जाता है?
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Thu, 26 Mar 2020 08:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
navratri 2020
- फोटो : navratri 2020
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 25 मार्च से हो गई है। नवरात्रि मां दुर्गा को समर्पित त्योहार है, जिसका हिंदु धर्म में खास महत्व है। इस त्योहार के दौरान पूरे नौ दिनों तक माता रानी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इतना ही नहीं लोग मां को प्रसन्न करने के लिए पूरे नौ दिन का व्रत भी करते हैं। लेकिन इस व्रत के दौरान आपने जरूर देखा होगा कि लोग अपने खाने में सेंधा नमक का इस्तेमाल करते हैं। इसे देखकर सबके दिमाग में एक ही बात आता है कि ऐसा इस नमक में क्या खास है, जिसके कारण इसका इस्तेमाल उपवास में भी किया जाता है। आज हम आपको इसके पीछे की खास वजह बताएंगे...
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
उपवास के दौरान घरों में इस्तेमाल होने वाले साधारण नमक का सेवन नहीं किया जाता है। वहीं सेंधा नमक अपने शीतल गुणों के लिए जाना जाता है। इसके सेवन से आंखों की रोशनी के साथ-साथ ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है। सेंधा नमक में आयरन, जिंक, मैग्नीशियम सहित कई अन्य खनिज पाए जाते हैं।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
घरों में इस्तेमाल होने वाले साधारण नमक को सी-सॉल्ट के तौर पर जाना जाता है। इस नमक की प्राप्ति समुद्र से होती है और इसे अपने वास्तविक रूप में आने में न जानने कितने केमिकल प्रोसेस से गुजरना पड़ता है। ऐसे में सेंधा नमक को सबसे ज्यादा शुद्ध माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pxiabay
सेंधा नमक एक खास तरह के पहाड़ी चट्टानों से बनाई जाती है, जिसके कारण इसे सबसे ज्यादा शुद्ध नमक माना जाता है। यह नमक खारा भी नहीं होता और न ही इसमें आयोडीन रहता है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सेंधा नमक के सेवन से इम्यून सिस्टम बूस्ट होता है। यह नमक पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है। सेंधा नमक शरीर में भोजन से आवश्यक पोषक तत्वों और खनिजों को अवशोषित करने में भी मदद करता है। उपवास में इसका सेवन करने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स बने रहते हैं और आप पूरे दिन ऊर्जावान महसूस करते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।