फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaitra Navratri: 30 मार्च से हो रहा है चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए 9 दिन होती है किन देवियों की पूजा

Fri, 28 Mar 2025 04:00 PM IST
शिखर बरनवाल लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 28 Mar 2025 04:00 PM IST
सार

चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जो इस साल 30 मार्च से शुरू हो रहा है। नवरात्रि के इन नौ दिनों में, मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाती है, प्रत्येक दिन का अपना विशेष महत्व होता है। आइए मां दूर्गा के नौ रूपों के बारे में यहां विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2025 maa durga ke 9 roop ke naam with photo in hindi
Chaitra Navratri 2025 - फोटो : Adobe Stock

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, जो मां दुर्गा की नौ शक्तियों की आराधना के लिए जाना जाता है। इस साल 2025 में चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 30 मार्च से हो रहा है और ये 6 अप्रैल तक चलेगा। इन नौ दिनों में भक्त मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करते हैं, व्रत रखते हैं और मंदिरों में दर्शन के लिए जाते हैं। उनका हर स्वरूप नारी शक्ति के हर पहलू को दर्शाता है और महिला सशक्तिकरण की एक अद्भुत मिसाल भी पेश करता है। देवी के नौ स्वरूपों का व्यक्तित्व अलग-अलग है। हर दिन एक खास देवी को समर्पित होता है, जिनकी पूजा से जीवन में शक्ति, शांति और समृद्धि आती है। इतना ही नहीं मान्यताओं के अनुसार विधि-विधान से पूजा करने से घर में सुख-शांति, धन लाभ व करियर में मनचाहे परिणामों की प्राप्ति होती हैं। आइए इस लेख में जानते हैं चैत्र नवरात्रि के 9 दिनों में किन-किन देवियों की पूजा होती है।

Chaitra Navratri 2025 maa durga ke 9 roop ke naam with photo in hindi
चैत्र नवरात्रि: मां शैलपुत्री - फोटो : adobe stock

पहला दिन: मां शैलपुत्री

मां दुर्गा का पहला रूप शैलपुत्री है। हिमालय की पुत्री होने के कारण इन्हें ये नाम मिला। मां शैलपुत्री शक्ति और स्थिरता का प्रतीक हैं। इनकी पूजा से जीवन में मजबूती आती है।

Chaitra Navratri 2025 maa durga ke 9 roop ke naam with photo in hindi
चैत्र नवरात्रि: मां ब्रह्मचारिणी - फोटो : Amar Ujala
दूसरा दिन: मां ब्रह्मचारिणी

मां ब्रह्मचारिणी तपस्या और ज्ञान की देवी हैं। इनका स्वरूप सादगी भरा है। इनकी आराधना से इंसान की बुद्धि और संयम बढ़ोतरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2025 maa durga ke 9 roop ke naam with photo in hindi
चैत्र नवरात्रि: मां चंद्रघंटा - फोटो : Amar Ujala
तीसरा दिन: मां चंद्रघंटा

मां चंद्रघंटा के मस्तक पर घंटे के आकार का चंद्रमा है। ये देवी शांति और कल्याण की प्रतीक हैं। इनकी पूजा से भय दूर होता है।
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2025 maa durga ke 9 roop ke naam with photo in hindi
चैत्र नवरात्रि: मां कुष्मांडा   - फोटो : Amar Ujala

चौथा दिन: मां कुष्मांडा

मान्यताओं के अनुसार, मां कुष्मांडा ने अपनी हंसी से ब्रह्मांड की रचना की है। मां कुष्मांडा ब्रह्मांडीय ऊर्जा की देवी हैं। इनकी पूजा से स्वास्थ्य और शक्ति मिलती है।

ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2025: मां दुर्गा के इस मंदिर की है खास महिमा, जानें यहां पहुंचने का आसान रास्ता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed