Chaitra Navratri 2023 Rangoli Designs: 22 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। नवरात्रि के मौके पर माता दुर्गा का आगमन भक्तों के घर पर होता है। मान्यता है कि लोग अपने घर के मंदिर में कलश स्थापना करते हैं, जिससे माता घर में प्रवेश करती हैं। इन नौ दिनों तक मां दुर्गा भक्तों के घर पर वास करती हैं। इसलिए लोग सात्विक भोजन करते हैं। सुबह और शाम माता के भजन, आरती करते हैं और माता के लिए लजीज भोग बनाकर उन्हें अर्पित करते हैं। नवदुर्गा के आगमन की तैयारियां पहले से होने लगती हैं। देवी मां अगर घर आ रही हैं तो घर की साफ सफाई के साथ ही उनके स्वागत के लिए साज सजावट भी करनी चाहिए। घर के द्वार और मंदिर को रंगोली से सजाकर नवरात्रि पर माता का खास स्वागत कर सकते हैं। यहां नवरात्रि के लिए खास रंगोली डिजाइन दी जा रही हैं। इन रंगोली डिजाइन को आसानी से घर के द्वार या मंदिर में बनाकर कलश स्थापना कर सकते हैं।
Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि पर बनाएं ये आसान रंगोली डिजाइन, मिनटों में कर सकते हैं तैयार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Wed, 22 Mar 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन