फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shivaji Maharaj Motivational Quotes: मराठा सम्राट की जयंती पर पढ़ें छत्रपति शिवाजी महाराज के अनमोल विचार

Mon, 19 Feb 2024 10:47 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 19 Feb 2024 10:47 AM IST
विज्ञापन
Chhatrapati Shivaji Maharaj Motivational Quotes Slogan Anmol Vachan Of Shivaji Maharaj Jayanti 2024
छत्रपति शिवाजी महाराज - फोटो : amar ujala

Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti 2024: आज मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती है। शिवाजी महाराज भारत के वो वीर सपूत हैं, जिनकी शौर्यगाथा इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। शिवाजी का नाम हर मराठा गर्व के साथ लेता है। केवल महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि पूरे देश में उनकी वीरता की मिसाल दी जाती है। शिवाजी महाराज एक कुशल प्रशासक, साहसी योद्धा होने के साथ ही देशभक्त थे। मुगलों को परास्त करने के लिए उन्होंने मराठा साम्राज्य की नींव रखी। 19 फरवरी 1630 में जन्में शिवाजी महाराज जीवनपर्यंत मुगलों से युद्ध करते रहे। उनका लक्ष्य अपने राष्ट्र को मुगलों के चंगुल से बचाना और मजबूत बनाना था। 



शिवाजी महाराज की तरह ही उनके विचार भी बेहद ओजस्वी और जोश से भर देने वाले थे। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के मौके पर मराठा सम्राट के अनमोल विचार पढ़ें।

Chhatrapati Shivaji Maharaj Motivational Quotes Slogan Anmol Vachan Of Shivaji Maharaj Jayanti 2024
छत्रपति शिवाजी महाराज - फोटो : amar ujala

जो मनुष्य समय के कालचक्र में भी पूरी शिद्दत से, अपने कार्यो में लगा रहता है। उसके लिए समय खुद बदल जाता है।

छत्रपति शिवाजी महाराज

Chhatrapati Shivaji Maharaj Motivational Quotes Slogan Anmol Vachan Of Shivaji Maharaj Jayanti 2024
छत्रपति शिवाजी महाराज - फोटो : amar ujala

शत्रु को कमजोर न समझो, तो अत्यधिक बलिष्ठ समझ कर डरना भी नहीं चाहिए।

छत्रपति शिवाजी महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhatrapati Shivaji Maharaj Motivational Quotes Slogan Anmol Vachan Of Shivaji Maharaj Jayanti 2024
छत्रपति शिवाजी महाराज - फोटो : amar ujala

जब लक्ष्य जीत का हो, तो हासिल करने के लिए कितना भी परिश्रम, कोई भी मूल्य , क्यो न हो उसे चुकाना ही पड़ता है।

छत्रपति शिवाजी महाराज

विज्ञापन
Chhatrapati Shivaji Maharaj Motivational Quotes Slogan Anmol Vachan Of Shivaji Maharaj Jayanti 2024
छत्रपति शिवाजी महाराज - फोटो : amar ujala

जब हौसले बुलंद हो, तो पहाड़ भी एक मिट्टी का ढेर लगता है।

छत्रपति शिवाजी महाराज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed