Chhoti Diwali 2022: 24 अक्तूबर को दिवाली मनाई जा रही है। इस बार छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी और दीपावली का पर्व एक ही दिन पर है। दिवाली के मौके पर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान गणेश और लक्ष्मी मां घर पर आते हैं और अपना आशीर्वाद देते हैं। ऐसे में जब भगवान का घर पर आगमन हो रहा है तो साफ सफाई होना बहुत जरूरी है। दिवाली से पहले नरक चतुर्दशी के मौके पर घर की साफ सफाई की जाती है। इसे रूप चौदस भी कहते हैं। खुद को स्वच्छ रखने के साथ ही घर के कोने कोने को साफ किया जाता है। हालांकि पूरे घर की सफाई करने के बहुत वक्त लगता है। त्योहार के दौरान साफ सफाई में अधिक समय दे पाना मुश्किल होता है। ऐसे में अगर इस नरक चतुर्दशी के मौके पर आप पूरे घर की सफाई करने वाले हैं तो कम समय में साफ सफाई के लिए आसान तरीकों को अपना सकते हैं। यह रहे नरक चतुर्दशी के दिन घर के कोने कोने की सफाई के आसान टिप्स।
Chhoti Diwali 2022: एक दिन में कैसे करें घर की पूरी सफाई, नरक चतुर्दशी पर ये टिप्स अपनाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलकर करें सफाई
घर की साफ सफाई अकेले करेंगे तो अधिक वक्त भी लगेगा और थकान भी महसूस होगी। इसलिए घर की सफाई में परिवार के अन्य लोगों को भी शामिल करें। बच्चों सामान पर लगी धूल, मिट्टी झाड़ने पोछने का काम दे सकते हैं। इसी तरह दीवारों और ऊंचाई वाली जगहों की सफाई का जिम्मा पुरुषों को दें।
झटपट साफ सफाई के टिप्स
- सफाई की योजना बना लें कि कमरों, रसोई घर, बेडरूम और ड्राइंग रूम की सफाई कब और कैसे करनी है।
- साफ सफाई की शुरुआत घर के ऊपरी हिस्सों से करें। जैसे पहले दीवारों, पंखों, अलमारी आदि के जाले और धूल मिट्टी साफ कर लें।
- घर में पहले सामान को व्यवस्थित कर लें, ताकि घर खाली लगने लगे। जो सामान काम का नहीं है, उसे हटा दें।
सफाई के तरीके
रसोई घर की सफाई
त्योहार पर तरह तरह के पकवान बनते हैं। ऐसे में रसोई की सफाई सबसे पहले करें। धूल मिट्टी और फर्श व दीवार पर लगे तेल के दाग धब्बे साफ कर लें। डिश सॉप, गर्म पानी, स्क्रैच क्लीनर की मदद से साफ कर लें।
कमरे की सफाई
कमरे और ड्राइंग रूम की सफाई करने के लिए पहले सामान व्यवस्थित कर लें। कपड़े, चादर, बिखरे कागज-किताबें और अलमारी साफ करके सही स्थान पर सामान रख दें। फिर बेड, सोफा, मेज आदि की धूल साफ करके पॉलिश चमका लें।
बाथरूम की सफाई
बाथरूम की सफाई सबसे जरूरी है। पहले टॉयलेट साफ कर लें। गर्म पानी और स्पंज की मदद से सीट साफ करने के बाद बाथरूम की फर्श, दीवार और कोनों की सफाई कर लें।