फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanteras 2022: भूलकर भी धनतेरस के दिन न करें इन चार चीजों की खरीदारी, वरना नहीं मिलेगी बरकत

Sun, 23 Oct 2022 09:51 AM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 23 Oct 2022 09:51 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras 2022 Never Purchase These Things on The Occasion of Dhanteras
Dhanteras 2022 - फोटो : Istock

Dhanteras 2022: त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। हालांकि, दिवाली आने में अभी भी कुछ दिन बचे हैं। इस बार 22 और 23 अक्तूबर, 2022 के दिन धनतेरस पर्व को धूमधाम से मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा की जाती है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन नई चीजों को खरीदना काफी शुभ होता है। ऐसे में इस अवसर पर लोग सोने, चांदी, बर्तनों से लेकर वाहनों की जमकर खरीदारी करते हैं। वहीं आज के समय जिस तेजी से महंगाई बढ़ रही है। ऐसे में कई लोगों के लिए महंगी वस्तुओं को खरीदना काफी मुश्किल काम हो गया है। वहीं कई चीजें ऐसी भी होती हैं, जिन्हें धनतेरस के अवसर पर भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए। इन चीजों को धनतेरस के मौके पर खरीदना अशुभ माना गया है। शास्त्रों के मुताबिक इन चीजों को धनतेरस के अवसर पर खरीदने से नुकसान काफी बढ़ जाता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इनके बारे में - 

Dhanteras 2022 Never Purchase These Things on The Occasion of Dhanteras
Dhanteras 2022 - फोटो : Istock

लोहे की वस्तुएं 

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक लोहे को शनिदेव का कारक माना गया है। ऐसे में धनतेरस के मौके पर लोहे से बनी चीजों को भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए। लोहे की चीजें खरीदने पर धन कुबेर की कृपा आपके ऊपर नहीं पड़ती है। 

Dhanteras 2022 Never Purchase These Things on The Occasion of Dhanteras
Dhanteras 2022 - फोटो : Istock

नुकीली और धारदार चीजें

धनतेरस के दिन आपको चाकू, पिन, सुई जैसी नुकीली और धारदार चीजों को खरीदने से बचना चाहिए। धनतेरस के अवसर पर इन्हें खरीदना अशुभ माना गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanteras 2022 Never Purchase These Things on The Occasion of Dhanteras
Dhanteras 2022 - फोटो : Istock

स्टील से बनी चीजों को खरीदने से बचें

धनतेरस के दिन लोग अपने घरों में स्टील से बनी चीजों को खरीदकर लाते हैं। आपको पता होना चाहिए कि स्टील एक शुद्ध धातु नहीं है। मान्यताओं के अनुसार इस पर राहु का प्रभाव ज्यादा रहता है। धनतेरस के अवसर पर आप प्राकृतिक धातुओं की खरीदारी कर सकते हैं। 

Diwali 2022: दिवाली के शुभ अवसर पर अपने बच्चों को सिखाएं ये जरूरी बातें, भविष्य को उज्ज्वल करने का करेंगे काम

विज्ञापन
Dhanteras 2022 Never Purchase These Things on The Occasion of Dhanteras
Dhanteras 2022 - फोटो : Istock

एल्युमिनियम

कई बार लोग धनतेरस के मौके पर एल्युमिनियम से बने सामानों को भी खरीदते हैं। आपको इस धातु से बने सामानों को खरीदने से बचना चाहिए। इस धातु को दुर्भाग्य का सूचक माना जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed