फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanteras 2022: धनतेरस पर खरीद रहे झाड़ू तो भूलकर भी न करें ये गलती, घर लाते समय रखें इन बातों का ध्यान

Sun, 23 Oct 2022 09:49 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 23 Oct 2022 09:49 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras 2022 Which Type of Broom To Buy Know Importance and Significance
धनतेरस पर झाड़ू खरीदने के टिप्स - फोटो : Istock

Dhanteras 2022 Broom Buying Tips: त्योहारों का मौसम जारी है। दीपों और प्रकाश का पर्व दीपावली 24 अक्तूबर को मनाया जा रहा है। दिवाली सुख, समृद्धि और संपदा की प्राप्ति का दिन है। दिवाली से पहले धनतेरस और नरक चतुर्दशी मनाई जाती है। इस साल धनतेरस 22 और 23 अक्तूबर को है। धनतेरस के दिन भगवान विष्णु के अवतार धन्वंतरि की पूजा होती है। माता लक्ष्मी और कुबेर जी की भी इस दिन आराधना की जाती है। धनतेरस को बर्तन और सोने-चांदी समेत किसी धातु की वस्तु खरीदना शुभ माना जाता है। साथ ही धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के पावन मौके पर झाड़ू खरीदने को भी शुभ मानते हैं। कहते हैं इस पावन दिन झाड़ू खरीदने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। मान्यता है कि झाड़ू माता लक्ष्मी का प्रतीक है। हालांकि अगर आप धनतेरस के मौके पर झाड़ू खरीद रहे हैं तो कुछ खास बातों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस लेख के माध्यम से जानें धनतेरस में झाड़ू खरीदते समय किन बातों का ध्यान देना चाहिए।

Dhanteras 2022 Which Type of Broom To Buy Know Importance and Significance
फूल वासी झाड़ू खरीदें - फोटो : iStock

सींक और फूल वाली झाड़ू खरीदें

बाजार में कई तरह की झाड़ू बिकती हैं। लेकिन धनतेरस में खास झाड़ू खरीदनी चाहिए। इस पावन दिन पर घर झाड़ू लानी है, तो सीकों और फूल वाली झाड़ू खरीदें। मान्यता है कि इस तरह की झाड़ू खरीदकर घर लाने से धन संबंधी परेशानियों से राहत मिलती है।

Dhanteras 2022 Which Type of Broom To Buy Know Importance and Significance
घनी झाड़ू खरीदें - फोटो : Pixabay

घनी झाड़ू खरीदें

धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने के लिए बाजार जाएं तो ध्यान रखें कि घनी झाड़ू खरीदें। मान्यता है कि झाड़ू जितनी अधिक घनी होगी, उसका सकारात्मक प्रभाव उतना ही अधिक होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanteras 2022 Which Type of Broom To Buy Know Importance and Significance
सींक वाली झाड़ू - फोटो : file photo

टूटी सींक वाली झाड़ू न खरीदें

अगर धनतेरस पर सींक वाली झाड़ू खरीद रहे हैं तो ध्यान रखें कि झाड़ू की सींक टूटी हुई न हों। इस तरह की झाड़ू को खंडित माना जाता है। मान्यता है कि टूटी सींक वाली झाड़ू दरिद्रता ला सकती है।

विज्ञापन
Dhanteras 2022 Which Type of Broom To Buy Know Importance and Significance
प्लास्टिक वाली झाड़ू - फोटो : iStock

प्लास्टिक वाली झाड़ू न खरीदें

कहा जाता है कि धनतेरस के दिन प्लास्टिक की झाड़ू नहीं खरीदनी चाहिए। प्लास्टिक की झाड़ू इस पावन मौके के लिए उपयुक्त नहीं होती।

Dhanteras 2022: धनतेरस पर सिर्फ पांच रुपये की यह चीज ले आएं घर, मानी जाती है बहुत शुभ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed