Dinesh Lal Yadav Net Worth 2022: उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में भाजपा की जीत और सपा की हार के कारणों पर चर्चा जारी है। रामपुर और आजमगढ़ दोनों ही समाजवादी पार्टी के गढ़ माने जाते थे लेकिन भाजपा ने दोनों ही सीटों को सपा से छीन लिया। रामपुर में भाजपा प्रत्याशी घनश्याम लोधी की जीत हुआ तो वहीं आजमगढ़ में भोजपुरी गायक और भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने सपा के प्रत्याशी और अखिलेश यादव के भाई धर्मेंद्र यादव को हरा दिया। निरहुआ की ये जीत इसलिए भी अहम है क्योंकि साल 2019 में भी निरहुआ आजमगढ़ से अखिलेश यादव के खिलाफ खड़े हुए थे पर हार का सामना करना पड़ा था। भोजपुरी फिल्म जगत से राजनीति में कद रहने वाले दिनेश लाल निरहुआ ने बहुत कम समय में राजनीति में भी अपनी दमदार पहचान बना ली है। भोजपुरी इंडस्ट्री में तो उनका करियर दमदार रहा ही है। निरहुआ आज जिस मुकाम पर हैं, उसके पीछे कड़ी मेहनत है। एक जमाने में निरहुआ के घर पर साइकिल तक नहीं थी लेकिन आज वह लग्जरी कारों से चलते हैं। आलीशान फ्लैट में रहते हैं और करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। आइए जानते हैं दिनेश लाल निरहुआ की लाइफस्टाइल और नेट वर्थ के बारे में।
Dinesh Lal Yadav Net Worth: साइकिल तक नहीं थी निरहुआ के पास, अब लग्जरी कारों से करते हैं सफर, जानें दिनेश लाल यादव की नेट वर्थ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निरहुआ का करियर
भोजपुरी सिनेमा में निरहुआ नाम से मशहूर अभिनेता का असली नाम दिनेश लाल यादव है। वह मूल रूप से गाजीपुर के गांव टंडवा के एक गरीब परिवार से हैं। सात लोगों के परिवार के पालन पोषण के लिए के लिए उनके पिता महज 3500 रुपये महीना कमाते थे। बाद में वह पिता के साथ कलकत्ता आ गए। वहीं पढ़ाई की। उन दिनों वह मीलों दूर पैदल चलकर जाया करते थे, क्योंकि उनके पास साइकिल तक नहीं थी। उनकी किस्मत बदली, जब साल 2003 में निरहुआ का एक म्यूजिक एल्बम रिलीज हुआ। उसके बाद उनका करियर दौड़ पड़ा। साल 2006 में भोजपुरी फिल्म से उनकी धमाकेदार एंट्री हुआ। उन्होंने 50 से ज्यादा फिल्में की। उनकी एक फिल्म 'निरहुआ रिक्शावाला' से उनका ये नाम मशहूर हो गया।
दिनेश लाल यादव निरहुआ का कार कलेक्शन
निरहुआ को लग्जरी कारों का शौक है। भले ही पहले उनके पास साइकिल तक नहीं थी, लेकिन आज निरहुआ के पास कुछ लग्जरी कारें हैं, जिसमें 42 लाख की रेंज रोवर, 10 लाख रुपये की कीमत की फॉर्च्यूनर कार और एक पल्सर बाइक भी है।
निरहुआ का आलीशान घर
दिनेश लाल यादव के पास मुंबई में एक फ्लैट है, जिसकी कीमत पांच करोड़ रुपये है। इसके साथ ही 15 लाख की एक कृषि भूमि उनके पास है और गोरखपुर में 65 लाख की कमर्शियल बिल्डिंग के भी निरहुआ मालिक हैं।
निरहुआ की कमाई और देनदारी
दिनेश लाल फिल्मों के अलावा विज्ञापनों से अच्छी कमाई करते हैं। इसके अलावा फिल्मों के निर्देशन से भी निरहुआ कमाते हैं। दिनेश लाल के नाम निरहुआ एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड मुंबई कंपनी मे शेयर हैं। रिलायंस में 50 हजार से ज्यादा, वेल टेक इंफ्रा में 50 हजार रुपये से ज्यादा के शेयर हैं। एफिडेविट के मुताबिक, दिनेश लाल निरहुआ पर 17 लाख की देनदारी भी है।