फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monsoon Tips: मानसून में भारी बारिश से घर में आ जाती है सीलन, तो बचाव के लिए अपनाएं ये टिप्स

Sun, 26 Jun 2022 05:15 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 26 Jun 2022 05:15 PM IST
विज्ञापन
Monsoon Tips To Get Rid Damp Wall And Musty Smell at Home due To Heavy Rain
बारिश के पानी और सीलन से घर को बचाने के तरीके - फोटो : istock

Get Rid Damp Wall And Musty Smell at Home: मानसून आते ही चिलचिलाती गर्मी और धूप से राहत मिलती है। लोगों को बारिश का मौसम पसंद होता है लेकिन बारिश में होने वाली कई सारी दिक्कतों के कारण लोग इस मौसम से परेशान रहते हैं। बहुत तेज बारिश होने से कई तरह की समस्याएं हो जाती हैं। सड़कों पर पानी जमा हो जाता है। घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। त्वचा संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। इन सभी समस्याओं से छुटकारा भी जल्दी मिल सकता है लेकिन बारिश का सबसे ज्यादा असर लोगों के घरों पर होता है, जो कई महीनों तक घर को खराब रखता है। जैसे बारिश में घर में सीलन आ जाती है, छत लीक करने लगती है, अलमारी नम हो जाती हैं, अलग तरह की खुशबू घर से आने लगती हैं। दीवारों पर गीले पैच और लकड़ी के फर्नीचर व दरवाजे खराब होने लगते हैं। इस तरह की समस्या का सामना कई लोगों को अपने घरों में हर साल मानसून के समय करना पड़ता है। लेकिन इस बार मानसून में होने वाली इन समस्याओं से घर को बचा सकते हैं। पहले से मानसून के लिए तैयारी करके आप घर को बारिश के प्रभाव से इस तरह बचाएं।

Monsoon Tips To Get Rid Damp Wall And Musty Smell at Home due To Heavy Rain
बारिश के पानी से घर को बचाने के तरीके - फोटो : अमर उजाला

छत को करें वाटरप्रूफ

भारी बारिश होने से सबसे मुख्य समस्या घर की छत का लीन होना है। छत या दीवारों में जो क्रैक होता है, उससे पानी टपकने लगता है। इस तरह से दीवारों की नींव में पानी आने से सीलन हो सकती है। इसलिए मानसून आने से पहले आप बारिश से होने वाले नुकसान से घर को बचाने के लिए छत को लीक होने से बचाएं। घर को अच्छे से जांचे, जिन दीवारों या छत के जोड़ों से लीक होने का खतरा हो, उसे रिपेयर करके वॉटरप्रूफिंग करें। इससे पानी घर पर नहीं आएगा।

Monsoon Tips To Get Rid Damp Wall And Musty Smell at Home due To Heavy Rain
बारिश में बिजली की समस्या का समाधान - फोटो : iStock

बिजली के तारों की करें जांच

बारिश में बिजली के तारों में डिफेक्ट या दिक्कत होने के कारण बिजली की खराबी हो सकती है। इस समस्या से बचने के लिए घर में जो भी बिजली के तार बाहर दिखें उन्हें किसी बाक्स में सेट कर दें। शाॅर्ट सर्किट के खतरे से बचने के लिए तारों और बिजली कनेक्शन की सही से जांच करा लें। वोल्टेज फ्लकचुएशन पर नजर रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Monsoon Tips To Get Rid Damp Wall And Musty Smell at Home due To Heavy Rain
बारिश में लकड़ी के फर्नीचर को सुरक्षित रखने का तरीका - फोटो : iStock

लकड़ी का सामान करें सुरक्षित

मानसून में लकड़ी के फर्नीचर, फ्लोर, दरवाजे आदि खराब होने लगते हैं। बारिश आने से पहले इनके रखरखाव पर विशेष ध्यान दें। लकड़ी के सामान पर पॉलिश कराएं। पुराने सरफेस पर नए वार्निश से कोट करें ताकि पानी से इसे बचाया जा सके।

विज्ञापन
Monsoon Tips To Get Rid Damp Wall And Musty Smell at Home due To Heavy Rain
सीलन आने पर क्या करें - फोटो : gettyimages

सीलन आने पर क्या करें

इतना सब करने के बाद भी अगर घर की दीवारों पर सीलन आ जाए और दीवार का पेंट गिरने लगे तो सीलन को सुखाने के लिए अखबार को पानी में भिगोकर उसे पीस लें। पेपर की लुग्दी को दीवारों पर चिपकाएं। इस से सीलन कम हो जाएगी। सीलन की समस्या न हो, इसके लिए घर की दीवारों पर अच्छा पेंट कराएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed