फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2021: इस दिवाली घर को सजाएं इन चार रंगोली के साथ, ये रहे लेटेस्ट डिजाइन

Thu, 04 Nov 2021 12:02 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 04 Nov 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
diwali 2021 diwali rangoli designs decorate the house with such rangoli this time see latest rangoli designs
दिवाली 2021 रंगोली डिजाइन - फोटो : Istock

दिवाली के मौके पर हर तरफ खुशी का माहौल होता है और हर कोई इस त्योहार में डूबा होता है। हर साल की तरह इस साल भी चारों और दिवाली की धूम साफ नजर आ रही है। दिवाली को काफी बड़ा पर्व माना जाता है, जिसकी तैयारी काफी पहले से होती है। लोग अपने घरों की साफ-सफाई करते हैं और घर को सजाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। घरों को दीये की रोशनी और लाइटिंग के जरिए जगमगाया जाता है आदि। लेकिन इन सबके अलावा भी एक और चीज है, जिसे घर की महिलाएं काफी करती हैं और वो है रंगोली बनाना। दिवाली के मौके पर घरों के दरवाजे और आंगन में लोग बेहद ही खूबसूरत रंगोली बनाते हैं। लेकिन इस बदलते वक्त में इनके कई नए-नए डिजाइन सामने आए हैं। तो चलिए आपको रंगोली के कुछ बेस्ट डिजाइन के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

diwali 2021 diwali rangoli designs decorate the house with such rangoli this time see latest rangoli designs
दिवाली 2021 रंगोली डिजाइन - फोटो : Istock

चावल और फूलों से

  • इस बार आप चाहें तो चावल और फूलों की मदद से रंगोली बना सकते हैं। इसमें आप गेंदा और गुलाब के फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही आप चावल और दीयों का इस्तेमाल करके इसे बेहतर टच दे सकते हैं।
diwali 2021 diwali rangoli designs decorate the house with such rangoli this time see latest rangoli designs
दिवाली 2021 रंगोली डिजाइन - फोटो : pixabay

कलश वाली रंगोली

  • आप लाल, सफेद, ऑरेंज, ब्लू और हरे रंग की मदद से शानदार सर्कल वाली रंगोली का डिजाइन बना सकते हैं। इसमें सफेद रंग का बॉर्डर आपकी रंगोली को काफी अलग बनाएगा। वहीं, बीच में एक कलश जरूर रखें। ऐसा करने से आपकी रंगोली सबसे अलग लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
diwali 2021 diwali rangoli designs decorate the house with such rangoli this time see latest rangoli designs
दिवाली 2021 रंगोली डिजाइन - फोटो : Istock

डिजाइन वाली रंगोली

  • आजकल बाजार में कई तरह के ट्रेंडी डिजाइन मिलते हैं। इन्हें बनाना नहीं पड़ता, बल्कि इनके बने हुए डिजाइन आते हैं और आपको इनके ऊपर बस रंग डालने हैं। आप गणेश या कई अन्य तरह की रंगोली डिजाइन चुन सकते हैं। बस इसके चारों तरफ दीये रखना न भूलें।
विज्ञापन
diwali 2021 diwali rangoli designs decorate the house with such rangoli this time see latest rangoli designs
दिवाली 2021 रंगोली डिजाइन - फोटो : pixabay

फूलों वाली रंगोली

  • आप अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल करके तो रंगोली बनाते ही हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो इस बार सिर्फ फूलों वाली रंगोली बना सकते हैं। इसे बनाना और फिर साफ करना भी बेहद आसान है। आप इसके बीच में एक दीया भी रख सकते हैं, जो आपकी रंगोली को एक नया टच देने का काम करेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed